पुणे में दीवार से दब कर 15 बिहारी मजदूरों की मौत

0
195
पुणे में आवासीय परिसर की दीवार ढही, 15 की मौत
पुणे में आवासीय परिसर की दीवार ढही, 15 की मौत

बिहार सरकार ने 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा की, घायलों को 50 हजार मिलेंगे

पुणे/पटना। पुणे में दीवार से दब कर 15 बिहारी मजदूरों की मौत हो गयी। 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बिहार सरकार ने मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। घायलों के लिए 50 हजार मिलेंगे। महाराष्ट्र के पुणे में एक आवासीय परिसर की 20 फीट ऊंची दीवार गिरने से दब कर 15 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी बिहार के रहने वाले बताये जाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से हुए हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के कटिहार के 15 लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ेंः BJP और JDU के रिश्तों में खटास के बीज पड़ चुके हैं

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पुणे के कोंधवा में हुए हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुदान तथा घायलों को 50 हजार रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही संयुक्त श्रमायुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली को पुणे जाने एवं हादसे में घायल लोगों की समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी ईश्वर से कामना की है।

यह भी पढ़ेंः नौकरशाही के दलदल में फंस गया है नीतीश का परिवर्तन रथ

बताया गया है कि वहां बिहार से गये मजदूर झोपड़पट्टी में रह  रहे थे। रात पौने दो बजे के करीब अचानक दीवार उनकी झुग्गी पर गिर गयी। 15 लोगों ने तो वहीं दब कर दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के पीछे भवन निर्माण की तकनीकी खामियों के अलावा बारिश को भी जिम्मेवार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की गश्त बढ़ायी जाये

यह भी पढ़ेंः बिहार में दिमागी बुखार को लेकर हो रही गंदी राजनीति

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में कटिहार के  लोगों की हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री मोदी ने कहा कि बारिश के कारण एक सोसाइटी की दीवार  गिर गई, जिसमें दब कर 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें बिहार के कटिहार के रहने वाले ज्यादातर लोग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार का अनुदान देने की तत्काल घोषणा कर दी है। श्री मोदी ने इस हादसे को दुखद और हृदयविदारक बताया है।

यह भी पढ़ेंः एक देश, एक चुनाव पर इतना जोर क्यों, इससे समझिए फंडा

यह भी पढ़ेंः बिहार के हेल्थ मिनिस्टर से इस्तीफे की मांग बनी चर्चा का विषय

- Advertisement -