हिन्दू-मुस्लिम मिल कर करें देश व राज्य का विकासः सुशील मोदी

0
307
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं राजनीतिक हस्तियां
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं राजनीतिक हस्तियां

पटना। हिन्दू-मुस्लिम मिल कर करें देश व राज्य का विकास। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इफ्तार की पार्टी के आयोजन के मौके पर यह अपील की। पटना के राजकीय मदरसा शमशुल होदा के स्टूडेंट हॉस्टल के परिसर में आयोजित दावत-ए-इफ्तार के मौके पर रोजेदारों को बधाई देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार और देश के हिन्दू-मुस्लिम व अन्य सभी धर्म-सम्प्रदायों के लोग आपस में मिलजुल कर रहें तथा राज्य व देश के विकास में अपना योगदान दें। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से पिछले 25 वर्षों से प्रत्येक साल रमजान के पाक मौके पर किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में और 8 रत्न शामिल हुए

- Advertisement -

श्री मोदी ने कहा  कि रमजान के महीने में सभी रोजेदार भाई 30 दिन तक अन्न-जल का परित्याग कर कठिन तप करते हैं। रमजान का पाक महीना आपसी प्रेम व सौहार्द बनाये रखने का सन्देश देता है। जहां शांति व प्रेम है, वहीं विकास और प्रगति भी सम्भव है।

यह भी पढ़ेंः शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में मंत्रियों के विभाग बंट गये

इस मौके पर केंद्रीय विधि, आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद पशुपति कुमार पारस, राज्य के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पीएचडी मंत्री बिनोद नारायण झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक नितिन नवीन, डा. संजीव चौरसिया, सत्यनारायण यादव, मनोज सिंह, एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व मंत्री रविन्द्र चरण यादव, महाचन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  प्रो. अजफर शमशी व पूर्व विधायक राजीव रंजन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, मुफ़्ती अब्दुल बहाव, मदरसा इस्लामिया शमशुल होदा के प्रिंसिपल मो. मशहूद अहमद आदि मौजूद थे। इमाम हाफिज सनुल्लाह ने नमाज अदा कराया।

यह भी पढ़ेंः अब खुद अपनी तकदीर सवारेंगी बिहार की महिलाएं

राहुल गांधी पर सुशील मोदी का तंजः उधर सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता के सामूहिक विवेक पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे जनादेश का अपमान करते हुए एनडीए सरकार की तुलना अंग्रेजी राज से कर केवल लड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस को सत्ता में रहने की लत लग गई, इसलिए उसे यह समझाना मुश्किल है कि स्वाधीन देश में विपक्ष की वही भूमिका नहीं होती, जो पराधीनता काल में होती है। राहुल गांधी जान लें कि  स्वाधीनता न अकेले कांग्रेस की बदौलत मिली, न स्वाधीन देश की जनता किसी पार्टी की गुलाम होती है।

यह भी पढ़ेंः यह वही रांची हैं, जहां एक ईसाई संत ने रामकथा लिखी

उन्होंने कहा कि जिस समय कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुन रही थी, उसी समय उसके सहयोगी दल के नेता और  पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को विमानन घोटाले में नोटिस मिल रही थी। यूपीए सरकार में 272 करोड़ रुपये की दलाली के बदले एयर इंडिया के लाभकारी रूट बेच कर इसे बर्बाद कर दिया गया था। जनता इसका खामियाजा भुगत रही है। राहुल गांधी बतायें कि एनसीपी को साथ लेकर वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं?

यह भी पढ़ेंः ITBP ने किया शहीद जवानों की वीर नारियों को सम्मानित

यह भी पढ़ेंः शिवहर जिले में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार 48 हजार लूटे

- Advertisement -