सारण समाचारः बालू लदे बेलगाम ट्रक ने 4 दुकानों को रौंदा, 2 जख्मी

0
155

छपरा (सारण)। मढ़ौरा के गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर नयका बाजार में एक अनियंत्रित ट्रक ने चार गुमटियों को रौंद डाला, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शिंयों के अनुसार नगरा की तरफ से आ रहे ट्रक को  दूसरे ट्रक द्वारा ओवरटेकिंग के क्रम में ट्रक का चालक नियंत्रण खो दिया और चार दुकानों को रौंद डाला। इससे दो दुकानदार कुतुस मियां एवं रामलगन राय घायल हो गये।

घायलों का इलाज स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी स्तर पर कराया गया। रामलगन राय कि स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि कुतुस मियाँ का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।

- Advertisement -

रसूलपुर में छेड़खानी को ले हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो घायल

रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गाँव मे रविवार की देर शाम छेड़खानी के विवाद को ले दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि चाकूबाजी होने लगी। दोनों पक्ष में हुई चाकूबाजी में अजय महतो, अनिल महतो और एक अन्य घायल हो गए। आनन फानन में घायलों के परिजनों ने एकमा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अनिल महतो को मृत घोषित कर दिया। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बतायी जा रही है। वहीं अनिल महतो एवं एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः सारण में एक बाइक सवार मरा, नवब्याहता का शव मिला

इस संदर्भ में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि अनिल महतो ने शम्भु महतो, समर महतो, पुखराज महतो, रवि महतो, रंजन महतो, संजय महतो की पत्नी और पतोहू को नामजद बनाया है, जिसमें त्वरित करवाई करते हुए शम्भु महतो, समर महतो, पुखराज महतो और रवि महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः सारण के एकमा में सीएसपी संचालक से 2.45 लाख की लूट

 

- Advertisement -