सरयू राय अपने क्षेत्र में रोजाना 500 लोगों को करा रहे भोजन

0
167
सरयू राय
सरयू राय

रांची। सरयू राय रोजाना 500 लोगों को भोजन करा रहे हैं। भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किये जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्होंने हराया था। पांच साल तक झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री के रूप में राज्य की जरूरतमंद जनता के भोजन का ध्यान रखने वाले सरयू राय भले आज मंत्री नहीं हैं, लेकिन कोरोना से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों में घर तक भोजन पहुंचाने का उनका जज्बा अभी भी वैसा ही है।

सरयू राय रोजाना 500 लोगों को भोजन करा रहे हैं।
सरयू राय रोजाना 500 लोगों को भोजन करा रहे हैं।

ईमानदार, कड़क, धीर-गम्भीर और बेबाक बोलने की छवि वाले सरयू राय एक बेहद संवेदनशील इंसान हैं। जमशेदपुर मजदूरों का शहर है। बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग काम करते हैं। कुछ सपरिवार तो कुछ अकेले रहते हैं। बड़ी संख्या में दिहाड़ी पर निर्भर लोग हैं और बेघर-बेसहारा भी कम नहीं हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः कोरोना के चलते लालू के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद खत्म

ऐसे में जब कोरोना के कारण लोगबाग अपने घरों तक महदूद रहने को मजबूर हैं, जनता के दुख-दर्द को अपनी तकलीफ माननेवाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जरूरतमंद लोगों के घर तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है। श्री राय के 42 जे-रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास पर आज से लगातार 21 दिन तक गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए रसोई शुरू की गयी है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में रघुवर सरकार का एक और फर्जीवाड़ा उजागर

सरकार की गाइड लाइन को मानते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से भोजन का पैकेट लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इस काम के लिए 10 कार्यकर्ताओं को डयूटी दी गयी है, जो इलाकावार भोजन पहुंचाएंगे। दो कार्यकर्ता एक साथ नहीं रहेंगे।  भोजन पहुंचाने के लिये प्रशासन की ओर से इन कार्यकर्ताओं को पास निर्गत किया गया है। किचन की पूरी व्यवस्था सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय, समाजसेवी अशोक गोयल तथा निजी सहायक रिक्की देख रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सरयू राय साफ-साफ बोलते हैं, जानिए क्या कहा लालू के बारे में

यहां रोजाना करीब पांच सौ लोगों का भोजन पैकेट तैयार किया जाएगा, जिसमें पूड़ी, सब्जी तथा अचार की व्यवस्था रहेगी। आशुतोष राय ने बताया कि जो व्यवसायी बंधु सामग्री का सहयोग करना चाहते हैं, वे विधायक जी के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सामग्री भिजवा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः कहां गइल मोर गांव रे, बता रहे वरिष्ठ पत्रकार शेषनारायण सिंह

- Advertisement -