शराब पकड़ने गयी पुलिस की गोली से मुखिया के भतीजे की मौत

0
138
नवादा के ताजपुर में किसान की हत्या
नवादा के ताजपुर में किसान की हत्या

बेतिया।  जिले के साठी थाना के बसंतपुर गांव में मोड पर मुखिया पंकज वर्णवाल के भतीजे सनी की गोली लगने से मौत हो गई है।  गोली मारने का आरोप उत्पाद विभाग की टीम पर लगा है। टीम गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान  सनी इनकी गोलियों का निशाना बन गया।

इधर ग्रामीणों ने  घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नरकटियागंज-बेतिया मार्ग जाम है। सूचना पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी  गांव में किराना का दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बसंतपुर मोड़ के पास पहले से मौजूद उत्पाद विभाग की ने उसे रोका। टीम ने गोली चला दी। जिससे मौके पर ही गोली लगने से  सनी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। घटनास्थल पर एसपी जयंतकांत अपने दल बल के साथ पहुच चुके हैं। ग्रामीणों को समझाने का काम चल रहा है। अभी स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -