राहुल गांधी के झूठ से फिर फंस गयी है कांग्रेसः राजीव रंजन

0
114
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

कहा- दस वर्षों में कांरेस ने अंबानी को दिए एक लाख करोड़ के ठेके 

पटना। राहुल गांधी के झूठ से फिर फंस गयी है कांग्रेस। दस वर्षों में कांग्रेस ने अंबानी को दिए थे एक लाख करोड़ रुपये के ठेके। रिलायंस समूह ने इसकी पुष्टि की है। रिलायंस द्वारा हालिया जारी एक बयान के आधार पर कांग्रेस को घेरते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि अपने अध्यक्ष द्वारा रोजाना दिए जा रहे बेसिर-पैर के झूठे बयानों से कांग्रेस अपने ही जाल में तेजी से उलझती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि चर्चित साहित्यकार मुद्राराक्षस भी चुनाव लड़े थे

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अब रिलायंस समूह ने बयान जारी कर कांग्रेस के लिए एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। कांग्रेस राज में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के ठेके मिलने की जानकारी देते हुए रिलायंस ने राहुल से पूछा है कि क्या उन्हें ये ठेके देकर कांग्रेस की सरकार क्रोनी कैपिटलिस्टों और बेईमान व्यापारियों की मदद कर रही थी? रिलायंस का यह पूछना स्वाभाविक है, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष लगभग रोज ही प्रधानमन्त्री मोदी पर निशाना साधने के चक्कर में अनिल अंबानी को चोर और बेईमान बता रहे हैं, वह भी बिना किसी तथ्य और सबूत के।

यह भी पढ़ेंः क्या भारतीय जनता पार्टी की हालत इस बार चुनाव में पतली हो गयी है

गौरतलब हो कि 2004 से 2014 के दौरान अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप को बिजली, दूरसंचार, सड़क, मेट्रो सहित ढांचागत क्षेत्र की एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का ठेका मिला था। कांग्रेस राज में मिले इन्ही ठेकों की बदौलत पांच सालों में ही अनिल अंबानी की इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बन गई थी। अंबानी के इस खुलासे के बाद से कांग्रेस के नेताओं को कोई जवाब नही सूझ रहा है। न तो वे अंबानी को गलत साबित कर सकते हैं और न राहुल गांधी को झूठा कहने की उनमे हिम्मत है।

यह भी पढ़ेंः वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

श्री रंजन ने आगे कहा कि यह किसी से छिपा नही है कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार ने कई ऐसी कंपनियों को ठेके दिए, जिन्होंने जरूरी प्रक्रियाओं का पालन ही नहीं किया था। इसी का नतीजा था कि इन दस वर्षों में देश में रिकॉर्ड तोड़ घोटाले हुए। बहरहाल मोदी सरकार ने ऐसे कई उद्योगपतियों और कंपनियों पर शिकंजा कसा है और उनसे लूट की रकम वापस भी वसूली जा रही है।

यह भी पढ़ेंः शनि और बृहस्पति दोनों हुए वक्री, अब सबके बनेंगे बिगड़े काम

कांग्रेस की सरपरस्ती में मोदी सरकार के होने वाले डिजायनर विरोध का यह भी एक प्रमुख कारण है। कांग्रेस पार्टी को हमारी चुनौती है कि अंबानी द्वारा पूछे सवालों का जवाब दे, नहीं तो देश से झूठ बोलने के लिए माफी मांगे। देश की जनता असलियत जानना चाहती है।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने पहुंचाई करोड़ों गरीबों के घर में बिजली : भाजपा

यह भी पढ़ेंः राजीव गांधी पर मोदी का बयान भाजपा पर कहीं भारी न पड़ जाये

- Advertisement -