राशिफल के हिसाब से 13 फरवरी तुला राशि के लिए शुभ रहेगा

0
365
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 13 फरवरी  2021 का दिन तुला  राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।  संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन साथी के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा। वहीं मीन राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन कोई भी कार्य बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा और मानसिक तनाव रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

13 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:10, सूर्योदयः (बिहार) समय 6:13, सूर्यास्तः सायं 6:7  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: द्वितीया रात्रि 12:57 बजे तक तत्पश्चात् तृतीया, दिनः शनिवार, नक्षत्र: शतभिषा दोपहर 3:11 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद,  योगः शिव रात्रि अंत 1:32 बजे तक तत्पश्चात् सिद्ध, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः दोपहर 12:35 बजे से सायं 16:44  बजे तक, राहुकालः सुबह 09:48 बजे से सुबह 11:12 बजे तक

- Advertisement -

13 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

मंगल और शनि एक-दूसरे से 160 अंश की दूरी से संयोग बना रहे हैं। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल प्रदान करेगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं में बहुत वृद्धि होगी और परिणाम आपकी अपेक्षाओं से कम मिलेंगे। चूंकि आपकी चाह में और परिणाम में अन्तर होगा, अतः आप वेदना के शिकार होने लगेंगे। हमारा परामर्श है कि स्वयं को व्यावहारिक धरातल पर रखें और नापतोल कर कदम बढ़ायें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी। चार रत्ती से बड़ा गोमेद चांदी या सोने की अंगूठी में दाहिने हाथ की मध्यमा में धारण करना चाहिए। इससे आप किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ हो, वे श्रेष्ठ मित्र, प्रेमिका, जीवन साथी व अधीनस्थ साबित होंगे। वर्जित: आप 1 और 6 अंक वाले व्यक्ति से सावधान रहें। अंक 8 की जन्म तिथि के व्यक्ति से कभी भी विवाह न करें। आपके लिए सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार कतई शुभ नहीं हो सकते। 26 अंक की जन्मतिथि वाले लोग भी कट्टर शत्रु सोच के हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश करें तो आपको विशेष सफलता मिलेगी। फरवरी-मार्च के महीने आपको अच्छे परिणाम देंगे। इस अवधि में नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां निर्मित होंगी। हालांकि कार्य का बोझ बढ़ेगा लेकिन उससे आपको बढ़ेगी और कार्यों के बनने में झंझटें भी पेश आएंगी।

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरा दिन है(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -