राशिफलः 25  जनवरी को धनु राशि वालों का मन बहुत प्रसन्न रहेगा

0
346
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 25  जनवरी  2021  को धनु राशि वाले व्यक्तियों का मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पत्नी से आर्थिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक लाभ की भी पूरी संभावना रहेगी। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन यात्रा से बचना चाहिए। दुर्घटना होने का डर रहेगा। उनमें चिड़चिड़ापन रहेगा। इसलिए अपने और अपनी वाणी पर संयम रखें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

25 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 7:07 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:53  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: द्वादशी रात्रि 12:23 बजे तक तत्पश्चात् त्रयोदशी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: मृगसिरा रात्रि अंत 1:54 बजे तक तत्पश्चात् आद्रा, योगः ऐन्द्र रात्रि 10:27 बजे तक तत्पश्चात् वैधृति, करणः बव, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन राशि में, आज का शुभ समयः सुबह   09:51  बजे से सुबह  11:04  बजे तक, राहुकालः सुबह 8.28 बजे से सुबह 9.49 बजे तक

- Advertisement -

25 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जायेगा।

सिंहः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। नौकरी से सम्बन्ध्ति परेशानियाँ उत्पन्न होगी।

धनुः- धनु राशि वालों का मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। धुन राशि के लोगों को पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। इस समय आपकी ज्ञान एवं विवेचना शक्ति ग्रस्त रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपकी बुद्धि तीक्ष्ण है। असाधारण कार्य करने के लिए आपका जन्म हुआ कभी-कभी निराशा आपके मन एवं हृदय पर इस तरह हावी हो जाती है। कि आप विवेक को छोड़ देते हैं। जीवन पथ से विचलित होकर हिंसात्मक प्रवृत्तियों का सहारा लेने लगते हैं। यही आपकी प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति में बाधक है। आप अपने मन को एकाग्र रखने का भरसक प्रयास करें। साथ ही किसी के बहकावे में आकर कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। आपकी उन्नति में लहसुनिया सफेद, हल्के पीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुंए सहायक होंगी। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 16 फरवरी से 21 मार्च के मध्य। प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में जिन व्यक्तियों का जन्म 16 फरवरी से 21 माच के मध्य 7, 16, 25 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान सहयोगी तथा लाभप्रद सिद्ध होंगे। वर्जित: प्रत्येक वर्ष के प्रत्येक माह की 2, 1 और 4 तारीखें आपके लिए शुभ कार्यों के लिए वर्जित हैं। साथ ही काले रंग के सामान एवं वस्तुओं के व्यापार से बचें। काला कपड़ा, काले रंग का वाहन कभी भी प्रयोग न करें। अंक 2 और 9 वाले जन्म तिथि के लोगों से सावधान। मकान और वाहन के नम्बरों का अपनी श्रेष्ठ तिथियों को देखकर ही चयन करें। जन्मतिथि 2 और 9 वाले से विवाह न करें। विशेष: चली आ रही आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, नवीन लोग, नवीन स्थान, आपके लिए लाभप्रद होंगे, सुखद परिवर्तन का वर्ष होगा। जनवरी से अप्रैल तक सामान्य समय रहेगा। जून माह निराश करने वाला लेकिन जुलाई से सितम्बर तक का समय लाभकारी होगा। अगस्त फिर निराश करेगा। नवम्बर और दिसम्बर माह से भाग्योदय का उदय होगा और आप अपनी सफलता पर दंग रह जाएंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -