राशिफलः 16 मार्च 2021- मेष राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता

0
454
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 16 मार्च 2021 मेष राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन कार्य के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना बनी रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेंगा। अतः आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं मकर राशि वाले व्यक्ति के लिए आज के दिन साझेदारी में व्यापार करना उत्तम नहीं होगा। आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

16 मार्च 2021 पंचांग

- Advertisement -

सूर्योदयः प्रातः 6:26 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:27 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:29 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:26  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: तृतीया रात्रि 9:0 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: अश्वनी द्विरा, योगः ब्रह्मा सुबह 8:12 बजे तक तत्पश्चात् ऐन्द्र, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:32  बजे से दोपहर 13:59  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.29 बजे से  सायं 16.59 बजे तक

16 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

वृषः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आप साहस एवं पराक्रम की कमी महसूस करेंगे। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंगें ।

मिथुनः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

कर्कः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

सिंहः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

कन्याः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपकी आय की स्थिति कमजोर रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

तुलाः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिकः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

धनुः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

मकरः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप साझेदारी में व्यापार प्रारम्भ न करें अन्यथा हानि होगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

कुम्भः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मीनः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और शनि के मध्य सेक्सटाइल बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको कुल मिलाकर अच्छे परिणाम देगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि परिणाम का सिलसिला अत्यधिक परिश्रम और लगन के बाद ही प्रारम्भ होगा। सहज कुछ भी प्राप्त नहीं होगा, लेकिन यदि आप स्वयं की कार्य प्रणाली को व्यावहारिक बना सकें तो अप्रत्याशित फल भी उपलब्ध हो सकते हैं। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। इसमें कठिनाइयों के होते हुए भी आप साहस का परिचय देंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जमीन-जायदाद की खरीद कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो यह वर्ष बहुत अच्छा है। यदि 4 मार्च तक विवाह नहीं होता है तो अगले वर्ष अवश्य विवाह हो जाएगा। श्रेष्ठ तिथियां: 7, 16, 25 हैं। सहायक तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य हुआ हो। आपके दिन शुभ: रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार। वर्जित: जन्मतिथि 2 औरे 7 वालों से सावधान। व्यापारिक और वैवाहिक सम्बंध कदापि स्थापित न करें। घोर शत्रुता का अंक है।

विशेष: आपका प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय रहेगा, लेकिन आपकी तन्मयता, एकाग्रता रह-रहकर भंग होगी। यह आपके लिए हित में है कि आप लहसुनिया रत्न धारण करें। धन, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। राजनीति, सामाजिक संस्थान, खेल, फिल्म के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। यदि सरकारी बैंक में रोजगार ढूंढ़ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। जनवरी, फरवरी माह में कुछ परेशानी हो सकती है। मार्च से दिसम्बर के बीच धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -