राशिफलः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ

0
104
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 19 फरवरी 2021 का दिन मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापार में कुछ नए परिवर्तन की सोच रहे हैं या कोई नई योजना बना रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। वहीं धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे, जिस कारण कार्यों में बाधा उत्पन्न होंगी। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां होने की भी  संभावना रहेंगी और मानसिक तनाव भी रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

19 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से

- Advertisement -

सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:08

सूर्योदयः बिहार समय 6:10

सूर्यास्तः सायं 6:11  बजे तक

मासः माघ शुक्ल पक्ष

तिथि: सप्तमी सुबह 11:0 बजे तक तत् पश्चात् अष्टमी, दिनः शुक्रवार,

नक्षत्र: कृतिका रात्रि अंत 5:57 बजे तक तत्पश्चात् रोहिणी,

योगः ऐन्द्र रात्रि अंत 4:30 बजे तक तत्पश्चात् वैधृति,

करणः वणिज,

राशि: चन्द्रमा मेष राशि में सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक तत्पश्चात् वृष राशि में

शुभ समयः सुबह 08:21 बजे से सुबह 11:08  बजे तक

राहुकालः सुबह 11:12 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक

19 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

वृषः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मेें व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

मिथुनः- आपके अन्दर सहनशीलता कम रहेगी। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

तुलाः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिकः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

मकरः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कुम्भः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपक जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप तीव्र बुद्विमान होते हुए भी आलसी हैं। जब तक कार्य प्रारम्भ नहीं होता है, तब तक आलसी हैं और एक बार कोई कार्य प्रारंभ कर दिया तब विपरीत परिस्थितियों में भी उसको आप पूर्ण करेंगे ही। आपमें असाधारण क्षमताऐं हैं। नेतृत्व करने की प्रवृत्ति है। जिस किसी भी क्षेत्र में आप रहते हैं, उस वर्ग एवं क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। नवीनता देना आपका गुण है, आप ऐसा व्यवसाय तथा कार्य भी करते हैं, जिसमें नेतृत्व करना होता है। आपका व्यक्तित्व चुम्बकीय है। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को भी अपना बनाने में सक्षम हैं। आपकी उन्नति में माणिक, श्वेत एवं गुलाबी वस्त्र व वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 14 अप्रैल से 21 मई के मध्य 1, 10, 19, 28 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान तथा लाभप्रद होंगे। जीवन साथी, मित्र, प्रेमी, प्रेमिका एवं अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जितः आपके लिए अंक 8 अतिशत्रु अंक है। आप 26 तारीख एवं 8 की जन्मतिथि वाले व्यक्ति से विवाह एवं अपने व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें।  आपके लिए सोमवार, मंगलवार और शनिवार अशुभ दिन हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि आप प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, पत्रकारिता, आदि में कार्यों में रुचि लेते हैं, तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। मई तक शिक्षा प्रतियोगिता, मांगलिक व सांस्कृतिक कार्यों तथा सृजन निर्माण व शोध के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, धन, पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भौतिक उपलब्धि के योग हैं। जून से सितम्बर के मध्य व्यावसायिक उलझनें पारिवारिक तनाव तथा व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर के महीनों में परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -