मंगला रानी की काव्य पुस्तक ‘खुशबुओं के चेहरे’ का मारिशस में विमोचन

0
253

पटना। मारिशस में हो रहे विश्व हिन्दी सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डा. मंगला रानी की सद्य: प्रकाशित काव्य पुस्तक ‘खुशबुओं के चेहरे’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर मारिशस में भारत से जुटे हिन्दी के विद्वान सहित वहां के साहित्यकार उपस्थित थे।

बेगूसराय के हेमंत को 261वां रैंकः खोदावंदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जय नारायण महतो के पुत्र हेमंत कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में ही BPSC की परीक्षा में 261 वां रैंक हासिल किया है। वह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बने हैं। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके बड़े भाई संजीव कुमार बीएमएस डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर अपने देश की जनता की सेवा करने का है।

- Advertisement -

लखीसराय में अटल जी को श्रद्धांजलिः लायंस क्लब आफ लखीसराय द्वारा लायंस फाउण्डेशन हाल में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी गयी। आयोजितक सभा की अध्यक्षता डा. कुमार अमित ने की। डा श्याम सुन्दर सिंह, डा. प्रवीण कुमार सिन्हा, सीताराम सिंह, डा. कंचन कुमार,  डा. आलोक कुमार, मनोरंजन कुमार, गौतम गिरियगे, अमित सिन्हा, अमित शर्मा, संजीव स्नेही आदि ने बारी-बारी से उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर  दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।

बेगूसराय में गर्भवती की पिटाईः गर्भवती एक महिला की ससुराल में जमकर पिटाई की सूचना है। दो दिन तक पिटाई के बाद उसे कमरे में बंद रखा गया। गंभीर हालत में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मायके वालों ने पति, ससुर, सास पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकीया गांव की है।

बेगूसराय में सात साल की बच्ची से रेप का प्रयास सात साल की एक बच्ची से रेप के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल जांच के लिए बच्ची को सदर अस्पताल भेजा गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सारण में भूमि विवाद में दो लोग जख्मीः भूमि विवाद को लेकर सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी शिवजी यादव के पुत्र सुभाष यादव एवं गोपी यादव के पुत्र किशुन यादव बताए जाते हैं। गंभीर रूप से जख्मी सुभाष यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि किशुन यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार की टाप खबरेंः अश्लील गाने पर गायक की धुनाई

 

- Advertisement -