बेगूसराय सदर अस्पताल में अपने जीवन-मौत से लड़ रही है प्रीति

0
581

बेगूसराय से नंदकिशोर सिंह 

बेगूसराय। मुफसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में बीते मंगलवार के दिन एक दहेज लोभी परिवार के द्वारा एक शादीशुदा लड़की को किरासन तेल पूरे शरीर पर छिड़ककर उसे जलाकर जान से मारने का एक मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी (19 ), पिता स्व० राजीव कुमार राय, घर- बरौनी पंचायत -3 के बरियारपुर गांव निवासी की है।

- Advertisement -

लड़की प्रीति कुमारी के नाना लोहिया नगर वार्ड नंबर -28 निवासी राजदेव सिंह ने बताया कि मैंने अपनी नतनी की शादी एक वर्ष पूर्व मार्च 2017 को खम्हार गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र सत्यम कुमार उर्फ मोनू के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार दो लाख नगद रुपए दहेज के रूप में देकर की थी, लेकिन लड़का के पिता, उसकी मां ,लड़की की बहन और लड़का के भाई के द्वारा शादी के बाद बार बार लड़की को पाँच लाख रुपये नगद और एक अपाची मोटरसाइकिल  दहेज के रूप में देने के लिए लड़की को प्रताड़ित ससुराल में किया जा रहा था। इतना ही नहीं लड़का के परिजनों के द्वारा लड़की के ऊपर दहेज शीध्र  देने का बार बार दबाव बनाया जा रहा था। दहेज का पैसा और गाड़ी नहीं मिलने पर तुम्हें जान से हम मार देंगे।

 बुधवार को लड़की के नाना लोहिया नगर वार्ड नंबर –28 निवासी राज्रदेव सिंह ने मुफस्सिल थाना में एक लिखित रुप में आवेदन देकर लड़का के परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसका मुफसिल थाना कांड संख्या– 412 /18 है। लड़की के नाना के द्वारा कराए गए प्राथमिकी के अनुसार लड़की प्रीति कुमारी के पति खम्हार  गांव निवासी सत्यम कुमार उर्फ मोनू ,सांस किरण देवी उर्फ माधुरी देवी ,ननंद काजल कुमारी के अलावा उसके भैसूर  सोनू कुमार के ऊपर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल लड़की प्रीति कुमारी का दोनों पैर और बाया हाथ पूरा जला हुआ है। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जो  अस्पताल में जीवन और मौत से लड़की लड़ रही है।

इस संबंध में पूछने पर मुफसिल थाना अध्यक्ष लाल मोहर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की प्रीति कुमारी सही में जली हुई है ।लड़की के नाना के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -