बेगूसराय में फिर हुआ जीडी कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण

0
363
  • बेगूसराय से नंदकिशोर सिंह
बेगूसराय में सोनाली हत्याकांड का मामला ठीक से शान्त भी नहीx हुआ कि एक बार  फिर जीडी कॉलेज पार्ट – 1 साइंस की एक छात्रा को 27 जुलाई की संध्या 4 बजे लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के लोहियानगर ओवर ब्रिज पुल के निकट से एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल  से एक लड़का 18 वर्ष की एक लड़की को अपने बुलेट पर बैठा कर अपहरण कर ले भागा। लड़की का घर – लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के गांधी चौक ,बाघा वार्ड नंबर  24 में है।
इस संदर्भ में जिस लड़की का अपहरण हुआ है, उसके पिता द्वारा लोहिया नगर ओपी में 27 जुलाई शाम लगभग  6  बजे के करीब अपने पुत्री का अपहरण एक लड़के के द्वारा कर लेने का मामला लोहिया नगर ओपी थाना में दर्ज कराया है। नगर थाना कांड संख्या- 457/18 अंकित है।
थाना में दिए गए लड़की के पिता के आवेदन के अनुसार उनकी बेटी 27 जुलाई को लोहिया नगर स्थित एक निजी कंप्यूटर कोचिंग संस्थान में 3 बजे पढ़ने के लिए गई थी। 4 बजे कोचिंग से छुट्टी होने के बाद जब वह अपने घर बाघा वापस लौट रही थी, उसी समय लोहिया नगर ओवर ब्रिज के पास एक काले रंग की बुलेट मोटर साईकिल से  सिद्धार्थ उर्फ राज नाम के एक लड़के ने उसे अपनी बुलेट बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया और उसे ले भागा है। उसका घर बिशनपुर पहाड़ी गाछी है।
लोहियानगर ओपी पुलिस को लड़की के परिजन ने  अपहरण करने वाले लड़के का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। थाना में अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार लड़की और लड़के को पकड़ने के लिए  जगह-जगह छापामारी 27 जुलाई की शाम से ही  लगातार कर रही है। लेकिन अभी तक लड़का और लड़की को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
इस संदर्भ में बेगूसराय के एसपी मिथिलेश कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है ना कि अपहरण का, क्योंकि लड़की अपने घर से सभी सर्टिफिकेट अपने साथ लेकर जिस लड़के का नाम बताया जा रहा है, उसके साथ भागी है। अगर अपहरण का मामला होता तो लड़की को जबरन अपनी बुलेट गाड़ी पर बैठाया था तो आसपास के लोग भी लड़की के द्वारा शोर मचाने के बाद जान जाते, लेकिन वह स्वयं उस बुलेट गाड़ी पर बैठ करके अपने मन से निकली है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़का प्राय: उस लड़की को कोचिंग संस्थान पर मिलने के लिए जाया करता था और कोचिंग संस्थान से निकलने के बाद अपनी गाड़ी से लड़की के घर तक भी छोड़ा करता था। फिलहाल पुलिस इस घटना को अपहरण नहीं मान रही है।
पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। शीघ्र लड़का और लड़की को पुलिस बरामद कर ले आएगी। इधर लड़की के घर नहीं लौटने के कारण परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है। परिजन बोल रहे हैं कि कहीं अपहरणकर्ता के द्वारा लड़की की हत्या न कर दी जाये।
यह भी पढ़ेंः
इस संदर्भ में पूछने पर लोहिया नगर ओपी के थानाध्यक्ष रामप्रताप पासवान ने बताया कि लड़का ट्रेस आउट हो गया है। जहां लड़की को वह रखे हुए हैं, वह जगह पुलिस को पता चल गयी है। जल्द ही हम उसे गिरफ्तार कर ले आएंगे। इसके लिए हम दिन-रात उसी की सकुशल बरामदगी करने में लगे हुए हैं।
- Advertisement -