बेगूसराय का अपराधकर्मी बमबम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

0
501

बेगूसराय (नंदकिशोर सिंह)।  नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव स्थित कुख्यात अपराधकर्मी होरिल महतो के पुत्र बमबम महतो के  घर  बच गये, लेकिन उनकी गोलियों से जख्मी होकर बमबम महतो धर दबोचा गया।

नावकोठी थानाध्यक्ष बमबम के घर की कुर्की करने गये थे। पुलिस वालों पर बमबम के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये। नावकोठी के थाना अध्यक्ष शशि कुमार और परिहारा ओपी के थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ बमबम के घर को शुक्रवार को 10 बजे दिन में कुर्क करने गए थे। पुलिस को आते देख बमबम महतो ने लगभग  आधे दर्जन अपने साथियों के साथ  नावकोठी के थाना अध्यक्ष शशि कुमार व पुलिस पर अन्धाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -

बमबम महतो द्वारा गोली चलाने के बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। इस मुठभेड़ में नावकोठी थाना अध्यक्ष शशि कुमार कुख्यात अपराधी बमबम महतो की गोली से बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने अपने हथियार से अपनी जान की सुरक्षा में 5 राउंड गोली बमबम पर चलायी। भाग रहे बमबम महतो के दोनों पैरों में नावकोठी थानाध्यक्ष की एक-एक गोली लगी। इस मुठभेड़ के दौरान बमबम महतो समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में कुख्यात अपराधी बमबम महतो के अलावा स्व. बबलू पासवान का पुत्र लखन पासवान और चरित्र महतो का पुत्र ब्रह्मदेव महतो को भी पुलिस ने खदेड़ कर हथियार के साथ धर दबोचा। तीनों के पास से पुलिस ने 3 कट्टे और 40 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए बखरी की एसडीपीओ वंदना कुमारी ने बताया कि कुख्यात अपराधी बमबम महतो पर एक दर्जन से ऊपर केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह  बहुत दिनों से फरार चल रहा  था। जब पुलिस उसके घर को कुर्क करने के लिए गयी तो उस पर बमबम महतो ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शूरू कर दी। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करने के बाद बमबम महतो समेत उसके अन्य 2 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः मधुबनी पेंटिंग से सज कर समस्तीपुर से रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति

गोली लगे बमबम महतो का इलाज नावकोठी के पीएचसी में पुलिस की सुरक्षा  मैं चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि बखरी क्षेत्र में बिट्टू मर्डर केस के भी नामजद अभियुक्त चंदन कुमार को बखरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिंटू यादव खगड़िया से गिरफ्तारः बेगूसराय की पुलिस कर रही है पूछताछ। कई हत्याओं में पुलिस की नजरों से चल रहा था फरार। बाघा निवासी विपिन साह बबलू साह की हत्या में पुलिस को थी तलाश।

बाइक सवार की मौतः  तेघड़ा जीरोमाइल के बीच गौरा गांव पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर Scorpio- बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

- Advertisement -