बीएसएफ अधिकारियों के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रणा की

0
192
बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। सरकारी कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मिलेगा।
बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। सरकारी कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मिलेगा।
  • डी. कृष्ण राव

कोलकाता। बीएसएफ अधिकारियों के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह गहन मंत्रणा की। बीएसएफ अधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत भारत सेवाश्रम संघ में आरती में भी हिस्सा लिया। इधर कल रात हुए हमले के बाद राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन की स्थिति नियंत्रण में बतायी गयी है। हुसैन कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। राज्यपाल एवं सभी पार्टियों ने हमले की निंदा की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने जाकिर हुसैन को असुरों के दल में भक्त प्रह्लाद बताया। बंगाल में चुनाव से पहले बढ़ती हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग राज्य के प्रायः सभी बूथों को संवेदनशील मान रहा है। इसलिए बीएसएफ जैसे केंद्रीय सुरक्षा बल का भरपूर बंदोबस्त होना भी तय माना जा रहा है। समझा जाता है कि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी सिलसिले में बीएसएफ अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।

देर रात कोलकाता पहुंचे अमित शाह का आज राज्य में व्यस्त चुनावी कार्यक्रम रहा। वे गंगासागर और नामखाना भी गये। गंगा सागर में  डुबकी लगाने के बाद  गृह मंत्री अमित शाह ने  कहा कि पश्चिम बंगाल  के लोग भाजपा को सत्ता सौंपते हैं तो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  गंगा शुद्धीकरण योजना-  नमामि गंगे  परियोजना  को बंगाल में  जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  नमामि गंगे योजना के तहत गंगोत्री से गंगासागर तक काम होना था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के  कारण वह काम बंगाल में हो नहीं सका। सत्ता मिलते ही गंगा शुद्धीककारण का काम शुरू कर दिया जाएगा। गंगा सागर से जुड़े  आसपास के इलाकों  मैं  टूरिज्म डेवलपमेंट की काफी संभावना है। उस पर काम किया जाएगा, ताकि इलाके में टूरिज्म  को बढ़ावा मिले। स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। इसके पहले कपिल मुनि के आश्रम में उन्होंने पूजा की  व  भारत सेवाश्रम संघ के आरती में  उपस्थित होकर  महाराजा से मिले।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः गृह मंत्री अमित शाह का वादा, बंगाल में लागू होगा सीएए(Opens in a new browser tab)

नामखाना में अमित शाह ने कहा- मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि बंगाल में चुनाव के दिन  सड़क पर तृणमूल का एक भी गुंडा नहीं होगा। आप बंगाल को  सोनार बांग्ला बनाने के लिए  निडर होकर  वोट दीजिए। नामखाना में पांचवीं परिवर्तन  यात्रा का  शुभारंभ करने के पहले  केंद्रीय मंत्री ने  एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आज फिर  कहां कि  यह परिवर्तन यात्रा केवल तृणमूल को सत्ता से हटाकर भाजपा  को सत्ता में वापस लाने की यात्रा नहीं है, बल्कि यह परिवर्तन  यात्रा बंगाल में सिंडीकेट राज  खत्म कर विकास के लिए  कानून व्यवस्था को लागू करने  और  किसान,  मछुआरों  समेत सभी  लोगों को  सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी है। उन्होंने नामखाना से  बंगाल के सरकारी कर्मचारियों,  किसानों,  मछुआरों,  मधु पालकों, पर्यटन से जुड़े लोगों  व  महिलाओं को लुभाने के लिए  कई सारी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि  राज्य कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतन आयोगग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनते  ही सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दे दिया जाएगा।

कुछ दिन पहले  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के सामने  शिक्षकों के आंदोलन  पर रोशनी डालते हुए अमित शाह ने कहा कि  भाजपा की सरकार बनते ही  शिक्षकों को उचित मानदेय दिलाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। महिलाओं को  सम्मान देने के लिए  सरकारी नौकरी में  33% आरक्षण की घोषणा उन्होंने की। मछुआरों के लिए कई पैकेज की घोषणा  करते हुए कहा कि सरकार में आते ही  यहां के 4 लाख मछुआरों को  पीएम किसान निधि के  तरह  मछुआरा सम्मान निधि के तहत  हर साल ₹6000 दिये जाएंगे। मछुआरों के विकास के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह ने सत्ता परिवर्तन के लिए ‘चलो पलटाई’ का नारा दिया(Opens in a new browser tab)

उन्होंने बताया कि हाल में हुई चक्रवाती  तूफान में तबाही से पीड़ित-प्रभावित लोगों के लिए  प्रधानमंत्री की ओर से  3500 करोड़ रुपये दिये गये थे। इसे तृणमूल के नेताओं ने  हजम कर लिया है। यह आरोप लगाते हुए  अमित शाह ने बताया कि  भाजपा की सरकार बनते ही 0 कैजुअल्टी  टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जिससे इस तरह के तूफान में एक भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। मधु पालक लोगों के  लिए  परियोजना बनाने की बात भी उन्होंने कही। दूसरी बार गंगासागर मेला को  अंतर्राष्ट्रीय मेला के रूप में  दुनिया के सामने पहुंचाने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं  मैं जोश भरते हुए कहा कि  अभी तक भाजपा के लगभग 135 कार्यकर्ता  मारे जा चुके हैं, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सत्ता में आते ही उन गुंडों को पाताल से खोज कर निकाला जाएगा और जेल भेजा जाएगा। तूफान के समय केंद्र द्वारा भेजे गए  3500 करोड़ रुपये हड़पने वालों को ढूंढने के लिए एक अलग जांच  कमेटी के गठन की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस घुसपैठ रोक नहीं सकती। भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों पर रोक लगेगी। रैली खत्म होते ही  टोटो में चढ़कर  सानिया नामक एक मछुआरे के घर में वे दोपहर का खाना खाने निकल गये। खाने के बाद  स्थानीय काली मंदिर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह ने कहा- ‘भाईपो’ को CM बनाना ही ममता का सपना(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -