बिहार की 2 महिलाओं को सम्मान मिलने पर नीतीश ने दी बधाई

0
125
हेल्थ डिपार्टमेंट की 542.10 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को किया। इनमें 100 बेड का (PIKU भी है।
हेल्थ डिपार्टमेंट की 542.10 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को किया। इनमें 100 बेड का (PIKU भी है।

पटना। बिहार की दो महिलाओं बीना देवी और भावना कंठ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। मुंगेर की बीना देवी एवं भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट दरभंगा की भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मशरूम महिला के रूप में प्रसिद्ध मुंगेर की बीना देवी एवं भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट दरभंगा की भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बीना देवी एवं भावना कंठ को आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बीना देवी अपनी पंचायत में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। वे लगातार मशरुम की खेती के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने सैंकड़ों महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाया है। वे धौरी पंचायत की सरपंच भी रह चुकी हैं। उन्होंने देश भर में बिहार का नाम रौशन किया है।

वहीं भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट भावना कंठ ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। वे भारतीय वायुसेना की पहली महिला काम्बैट फाइटर पायलट हैं, जिन्हें जून 2016 में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल किया गया था। बिहार को इन दोनों की उपलब्धियों पर गर्व है।

यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं नीतीश !

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। वे अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल देकर ही विकास को सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक यात्रा प्रसंग और 4 महिला पात्र

- Advertisement -