बाप ने बेटे को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा

0
815
बाप ने ही बेटे को कुदाल से काट डाला
बाप ने ही बेटे को कुदाल से काट डाला

भागलपुर। गोराडीह थाने के गोराडीह गांव में परिवारिक विवाद में हुई मारपीट में पिता ने अपने बेटे को कुदाल से काट कर मार डाला। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे।

घटना में घायल हुए शिव नारायण मंडल पिता- सखिचन मंडल, पत्नी हीरा देवी, पति शिव नारायण मंडल, पुत्र सुरेश मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेश मंडल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई मदन मोहन यादव ने बताया कि सुरेश मंडल को लेकर लोग आनन-फानन में यहां पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः पटना के पटेल पार्क में दारोगा बहाली के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया

एएसआई ने बताया कि सिर से लेकर पांव तक ऐसा कोई भाग नही बचा था, जहाँ कुदाल से कटने का गहरा जख्म नहीं था। दांया पांव की हड्डी पूरी तरह से टूटी हुई है। वहीं जख्मी शिव नारायण मंडल ने बताया कि सुरेश आए दिन शराब पीकर घर आता और गाली गलौज करता था। आज जब वह खेत से घर लौटे तो सुरेश फिर गाली गलौज करने लगा। बोलने पर कुदाली से मुझे मार कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद अपनी मां को मारकर बेहोश कर दिया।

यह भी पढ़ेंः बारात से लौट रहे थे, सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 5 घायल

ये सब देख कर मेरे छोटे बेटे आशीष मंडल को बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने बीच-बचाव किया। लेकिन सुरेश उसके साथ भी मार-पीट करने लगा। तब उसने कुदाल छीनकर उसको कुदाल से मार-मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने यह देख घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ेंः बारात से लौट रहे थे, सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 5 घायल

घटना के बाद पुलिस ने शिव नारायण मंडल के दूसरे पुत्र आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को सुरेश मंडल की पत्नी गीता देवी ने बयान दिया कि दो बेटे को जमीन का हिस्सा कर दे दि गया। लेकिन मंझले बेटे को कुछ नहीं मिला। बोलने पर बाप बेटे ने मिलकर उसे जान से ही मार दिया। पहले भी मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। जिसका इलाज कर ठीक किया था।

यह भी पढ़ेंः दो दिनों में बिहार में दो हत्याओं से सनसनी, रुग्बी खिलाड़ी की हत्या

आज दोनों बाप-बेटे ने मिल कर शरीर पर चढ़ कर कुदाल से सिर चूर कर दिया पैर काट दिया। पेट और कमर पर भी कुदाल मारता रहा तो बीच बचाव में हमको भी कुदाल से जख्म हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -