प्रशांत किशोर की बातों में दम तो है, बदलेगा बिहार

0
112
प्रशांत किशोर और नीतीश कुमारः कभी दोस्ती थी, अब दुश्मनी
प्रशांत किशोर और नीतीश कुमारः कभी दोस्ती थी, अब दुश्मनी
  • आनंद सिंह 

प्रशांत किशोर की पटना वाली प्रेस कांफ्रेंस का वीडिओ एक साथी ने भेजा। 47 मिनट के इस वीडिओ को बड़े गौर से सुना-समझा। नतीजा यह निकला कि बिहार तेजी से बदलेगा। प्रशांत भले ही 10 साल का लंबा वक्त लेकर चल रहे हों, पर उनकी कार्यशैली देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह 10 साल में बहुत कुछ उलट-पुलट देंगे बिहार में।

प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने प्रेस कांफ्रेंस में जिन बातों को तार्किक तरीके से उटाया है, वो कहीं से भी टालने योग्य नहीं हैं। उन पर सवाल करना जरूरी नहीं। ये मसले सियासी तो हैं ही नहीं। ये मसले पूरी तरह इंफ्रास्ट्रक्चर और पर कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) से जुड़े हैं। ये मसले बिहारी स्वाभिमान से जुड़े हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार बिहार में प्रोसेसिंग से किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे

एक मार्के की बात कही पीके नेः नीतीश जी कहते हैं कि लालू जी के राज में 6 बजे के बाद पटना बंद हो जाता था। मेरे राज में पटना 10 बजे रात के बाद भी जागता है। मेरा (पीके) सवाल यह है कि पटना या बिहार मुंबई की तरह कब जागेगा। हम इस बात पर क्यों खुश हो लें कि शाम 6 बजे के बाद जो बिहार एक तरह से सन्नाटे में चला जाता था, वह अब रात के 10 बजे तक गुलजार रहता है। हमें इस बात के लिए क्यों नहीं प्रयास करना चाहिए कि अब बिहार रात-दिन खुला रहेगा, तरक्की करेगा। इस बात में दम तो था ही।

यह भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर के सितारे इन दिनों बुलंद चल रहे हैं

पीके की सोच बिहार को लेकर बेहद दृढ़ दिखती है। वह नीतीश को अपने पिता तुल्य तो बताते हैं, लेकिन बिहार में शासन के मसले पर उनकी कह-कह कर क्लास भी लेते हैं, बिल्कुल गैंग्स आफ वासेपुर-2 के अंदाज में। उन्होंने कहाः नीतीश जी उन लोगों का मजाक उड़ाते हैं, जो ट्वीटर पर हैं। कहते हैं, हमारी पार्टी साधारण लोगों की पार्टी है। यहां ट्वीटर का क्या काम। क्या नीतीश जी चाहते हैं कि हम लोग (बिहार वाले) पोस्टकार्ड वाले युग में ही रहें और गुजरात वाले ट्वीटर चलाएं। अरे गुजरात वालों को ट्वीटर चलाना हम बिहार वालों ने ही सिखाया। नीतीश जी क्या चाहते हैं, समझना होगा।

यह भी पढ़ेंः बिहार की पॉलिटिक्स समझनी हो तो जान लें ये बातें

- Advertisement -