प्रवासी मजदूरों के आंसुओं से वोट की फसल सींचना चाहते हैं लालू 

0
262
आरक्षण विरोधी कांग्रेस से दोस्ती करने वालों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्श मिट्टी में मिला दिये। सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप लगाया है।
आरक्षण विरोधी कांग्रेस से दोस्ती करने वालों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्श मिट्टी में मिला दिये। सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। प्रवासी मजदूरों के आंसुओं से वोट की फसल सींचना चाहते हैं लालू प्र साद। यह कहना है बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें ट्रेन-बस से प्रवासी मजदूरों को गृह प्रखंड तक पहुंचाने में लगी हैं। अब तक 231 स्पेशल ट्रेनों के जरिये 3 लाख से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाया जा चुका है। इस कठिन समय में मजदूरों की कोई मदद करने के बजाय लालू प्रसाद की पार्टी कभी उन्हें फूल-माला भेंट करने की सोचती है, तो कभी उनसे पार्टी का सदस्यता फार्म भरवाना चाहती है। राजद मजदूरों के आंसुओं से वोट की फसल सींचना चाहता है।

उन्होंने कहा कि बिहार के अनुरोध पर बड़ी संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलने लगीं। 1000 और ट्रेनें चलायी जाने वाली हैं। मजदूरों से पैदल, साइकिल या ट्रक से सफर करने के बजाय धैर्य रखने और ट्रेन से ही घर लौटने की अपील लगातार की जा रही है। तमाम इंतजाम और एहतियात के बीच पटरी या सड़क पर हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। यूपी की सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मृत्यु पर भी लालू प्रसाद का राजनीति करना मानवीय संवेदना की अन्त्येष्टि है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में 24 श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मरने वालों के नाम और उनका गृह राज्य 

उत्तर प्रदेशः 1-अर्जुन चौहान पुत्र गोविंद चौहान निवासी,थाना मुंडेरा कमाल गंज, जनपद कुशीनगर, 2-मुकेश पुत्र श्रीधर विश्वकर्मा थाना ओराई संत रविदास नगर, 3-नंद किशोर निवासी भटपुरा मऊ रानी झांसी, 4-राकेश पता अज्ञात, 5-कीर्ति पता अज्ञात

बिहारः 1-केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी गया बिहार, 2-सतेंद्र पुत्र मोहन निवासी बजौरा जिला गया बिहार।

झारखंडः 1-राहुल सहीस पुत्र विभूति ग्राम गोलाल पुर थाना पिंडरा जोरा जिला बोकारो, 2-कनि लाला पुत्र जीता महोत निवासी गोलाल पुर थाना पिंडरा जोरा जिला बोकारो, 3-राजा गोश्वामी निवासी गोपाल पुर थाना चंदन क्वारी जिला बोकारो, 4-गोवर्धन पुत्र गोरांगो निवासी खीरा बेड़ा थाना पिंडरा जोरा जिला बोकारो, 5-उत्तम गोश्वामी पुत्र सुधीर गोश्वामी गोपाल पुर थाना पिंडरा जोरा जिला बोकारो, 6-डॉक्टर महतो पुत्र गोपाल महतो ग्राम बाबू डीह थाना पिंडरा जोरा जिला बोकारो, 7-सोमनाथ गोश्वामि निवासी पिंडरा जोरा जिला बोकारो।

पश्चिम बंगालः 1-मिलन बधोकर निवासी दुम दुमि थाना जनपद पुरुलिया, 2-अजीत महतो पुत्र अनिल महतो निवासी उपरावती थाना पुरुलिया, 3-चंदन राजभर पुत्र भिक्ष्कारा राजभर दुंदुमि पुरलिया, 4-गडेश पुत्र तरु राजो दुमदुमि पुरलिया।

यह भी पढ़ेंः सुशील कुमार मोदी बोले- राहत पैकेज के होंगे दूरगामी परिणाम

- Advertisement -