प्रधानमंत्री ने झारखण्ड के नए विधानसभा भवन और साहेबगंज में बंदरगाह का किया उद्घाटन

0
141

रांची : प्रधानमंत्री ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, 462 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, दुकानदार और स्वरोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना का किया शुभारंभ , साहिबगंज के मल्टी मॉडल टर्मिनल का किया उद्घाटन।

मल्टी मॉडल प्रोजेक्ट पूरी दुनिया मे झारखण्ड को नई पहचान देगा

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा कि संथालपरगना के साहेबगंज में प्रारम्भ हुआ मल्टी मॉडल प्रोजेक्ट देश और दुनिया मे झारखण्ड को नई पहचान देगा। यह पूरा क्षेत्र परिवहन का नया विकल्प दे रहा है। हल्दिया से बनारस तक जलमार्ग का अहम हिस्सा साहेबगंज बन गया है। इसके माध्यम से राज्य के लोगों की विकास की नई संभावनाएं खुलने वाली है। नार्थ ईस्ट और उत्तर भारत तक यहां के व्यापारी, किसान व अन्य अपने उत्पाद और पैदावार पहुंचा सकेंगे। यह रोजगार का सृजन भी करेगा साथ ही प्रकृति पर्यावरण और खर्च में कटौती में लाभकारी भी साबित होगा।

21 हजार करोड़ से 6 करोड़ किसानों को किया गया आच्छादित

मोदी ने बताया कि नई सरकार का गठन होने के साथ ही देश के 6 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। उनतक कृषि कार्य में आर्थिक सहायता पहुंचाने के दृष्टिकोण स्व 21 हजार करोड़ रुपये दिए गए। *योजना से राज्य के 8 लाख किसान अबतक लाभ ले चुके हैं। 2 हजार 50 करोड़ रुपये राज्य के किसानों को मिला है। ये रुपये सीधे उनके खाते में भेज दिए गए। इसमें कोई बिचौलिया नहीं, कोई सिफारिश की जरूरत नहीं। सभी पर समान दृष्टिकोण।

दो दशक बाद लोकतंत्र के मंदिर का लोकार्पण हुआ, युवा इसे अवश्य देखें

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखण्ड राज्य गठन के दो दशक बाद लोकतंत्र के मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। यह सिर्फ इमारत नहीं एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां राज के लोगों कि विकास की शुद्र व्यवस्था की न्यू रखी जाएगी झारखंड की वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के सपने साकार होंगे युवा इस भवन को जरूर देखें जहां उनकी संस्कृति को बड़े जतन से सहेजा गया है।

एक आदिवासी व जनजाति के बच्चे पर सरकार 1 लाख रुपये खर्च करेगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश के आदिवासी, जनजाति समुदाय के बच्चों के कौशल व शिक्षा को निखारने के लिए 462 एकलव्य विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है, इससे जनजातीय समुदाय के बच्चों को बड़ा लाभ होने वाला है। सरकार इन समुदायों के बच्चों के कौशल विकास एवं शिक्षा पर सालाना एक लाख रुपए से अधिक खर्च करेगी। यहां से निकलने वाले बच्चे नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। झारखंड में शुरू हो रहे 69 एकलव्य विद्यालय योजना की कड़ी से जुड़ चुके हैं। अब यहां के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास से आच्छादित किया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार गरीब के जीवन का आसान बनाने में जुटी है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब जनजातीय समाज के जीवन को आसान बनाने, उनकी चिंता को कम करने का कार्य कर रही है। देश के गरीब बच्चों की सुरक्षा के लिए मिशन इंद्रधनुष लागू किया गया। 30 करोड़ गरीब लोगों का जन धन योजना के माध्यम से बैंक में खाता खुला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ से ज्यादा घर बनाया गया। 2 करोड़ और घर निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। एक समय था। जब शौचालय की पूरे देश में कमी थी। वर्तमान सरकार ने 10 करोड़ शौचालय बनाकर गरीबों को सौंपा है। देश की महिलाएं रसोई के धुए की घुटन से त्रस्त थीं। उनके बीच 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन देकर उनकी सेहत की रक्षा की गई है। इस तरह गरीब की मर्यादा, उसका इलाज, उसकी पेंशन, उसकी पढ़ाई, उसका सम्मान उसकी कमाई हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है। यह ग्रामीणों का एक ओर सशक्तिकरण तो करती ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी करती है।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने बहुत परिश्रम किया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में बदलाव लाने का प्रयास रघुवर दास की सरकार ने किया। विकास के जितने भी काम हुए हैं, उनमें आपके मुख्यमंत्री का बड़ा योगदान है। आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए झारखंड में 9 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली। भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार हो रहा है। रोडवेज, वॉटरवेज, एयरवेज हर क्षेत्र को सुदृढ करने का कार्य केंद्र व राज्य सरकार ने किया। राज्य में डबल इंजन की सरकार कार्य रही है। 5 वर्ष पहले तक जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा गरीबों के लिए सपने जैसा था। इस स्थिति को हमने बदलने का प्रयास किया। 22 करोड़ से ज्यादा देशवासी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ चुके हैं। झारखंड के 30 से लाख से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़े हैं। साढ़े 3 हजार करोड़ का क्लेम लोगों को मिल चुका है। गंभीर बीमारी होना पहले गरीबों के लिए अभिशाप समान था। लेकिन अब ऐसा नहीं गंभीर बीमारी योजना के तहत 44 लाख गरीब मरीजों को जोड़ा गया, इनमें से 3 लाख लोग झारखंड के हैं। अस्पतालों को 7 हजार करोड़ का भुगतान देश के लोगों को स्वस्थता प्रदान करने में किया गया।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक एक जगह जमा करें, अपने दायित्वों को निर्वहन करें

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ है। अब कुछ दायित्व आप पर भी है। हमें अपने घरों, अपने मोहल्ले अपने शहर की सफाई तो करनी ही है साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एक जगह जमा कर उससे मुक्त होना है। 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे। उस दिन उस ढेर को हटा देना है। रीसायकल कर देना है। प्रकृति प्रेमी झारखंड के लोगों से अपील करता हूं कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक अभियान का नेतृत्व आप करें। नए भारत नए झारखंड के लिए मिलकर काम करना है। और फिर 5 साल के लिए डबल इंजन की सरकार को लाना है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने किसान मानधन पेंशन योजना के तहत विमला देवी, अपु उरांव(झारखण्ड), रिंकी देवी(बिहार), रथवा जसमीर सिंह(गुजरात), बिट्टू कुमार(हरियाणा), सत्यनारायण(तमिलनाडु), मंटू देवनाथ(त्रिपुरा) को सांकेतिक तौर पर योजना से लाभान्वित किया। वहीं खुदरा व्यापारियों व स्वरोजगारियों के पेंशन योजना से आदित्य सिंह(उत्तर प्रदेश), बरिंदर साहू(उड़ीसा), राहुल मेहता(राजस्थान), एस. सवित्रा(तमिलनाडु), तरिसम (जम्मू कश्मीर), रंजुदास(आसाम) एवं पुष्पा मिंज(सब्जी विक्रेता, झारखण्ड) को पेंशन कार्ड सौंपा।

- Advertisement -