पटना के निकट मसौढ़ी में दो गुट भिड़े, फायरिंग-रोड़ेबाजी, कई जख्मी

0
586

पटना। राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के रहमत गंज इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग हुई है। वर्चस्व की इस लड़ाई में मसौढ़ी का रहमत गंज इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बना रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच रोड़ेबाजी के साथ कई चक्र फायरिंग की गई।

यह भी पढ़ेंः मारीशस  के लोग मानते हैं- भोजपुरी हिंदी की माता है

- Advertisement -

फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। साथ ही 5 पुलिसवाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाद मंगलवार की सुबह हुआ, जब दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर तनातनी बढ़ गयी। देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः शराब पकड़ने गयी पुलिस की गोली से मुखिया के भतीजे की मौत

घटना के सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। भीड़ ने सिटी SP की गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान भीड़ के पथराव में दो पुलिसकर्मियों का सिर फट गया है। आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के आवास पर भी घेराव किया और आरोपित के घर पर भी तोड़फोड़ करते हुए बाइक को तोड़ डाला। घटना के बाद से इलाके की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए कूच कर गए हैं। मौके पर पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। एसएसपी मनु महाराज और जिलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः अल्पसंख्यक कल्याण के लिए नीतीश सरकार ने खोला खजाना

- Advertisement -