नीतीश ने किया झंडोत्तोलन, बिहार के बलिदान की चर्चा की

0
174
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमाारः फाइल फोटो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमाारः फाइल फोटो

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन कर राज्य के निवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों का स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। पर्यावरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन से समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्षापात से उत्पन्न समस्या से निबटने के लिए तैयारी की गयी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज सुधार के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। चाहे शराबबंदी का कदम हो या बाल विवाह पर अंकुश लगाने की बात, सरकार हर तरह के समाज सुधार के लिए प्रयासरत है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सतत जीविकोपार्जन योजना शुरू की। उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मुख्य धारा में लाकर उनके विकास के लिए हम योजनाएं तैयार करते हैं। उन्होंने बुनकरों के लिए सरकार की घोषणाएं की जानकारी दी और कहा कि उनका अंशदान राज्य सरकार वहन करेगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कठिन काम है, लेकिन हम लोग इसे सख्ती से लागू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए राज्अयभर में अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में यह जिस तरह से कामयाब हो रहा है, उससे देश के दूसरे प्रदेशों में भी इसकी मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी को शराबबंदी से बड़ी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। उन्होंने बाल विवाह को रोकने के प्रति सरकार का संकल्प भी दोहराया।

यह भी पढ़ेंः बहुत घूमे संसार में, एक बार आइये गुरु गोविन्द सिंह के बिहार में

- Advertisement -