नीतीश की कोशिश रंग लायी, लंगर के राशन पर जीएसटी खत्म

0
188
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कमार
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री की कोशिश रंग लायी। उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे में लंगरकेलिए इस्तेमाल होने वाली राशन की सामग्री पर जीएसटी हटाने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि धार्मिक संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे लंगर के लिए खरीदी जा रही सामग्री पर लगाये जा रहे जी0एस0टी0 के कारण धार्मिक संस्थानों का खर्च ज्यादा होता है, जिससे धार्मिक संस्थानों के साथ-साथ आम लोगों को भी कठिनाई होती है। धार्मिक संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे लंगर के लिए खरीदी जा रही सामग्री को जी0एस0टी0 से मुक्त करने के लिए बिहार सरकार ने इसी सील १२ अप्रैल को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

केन्द्र सरकार ने ‘सेवा भोज योजना‘ के तहत धार्मिक संस्थानों से मुफ्त भोजन कराने के लिए खरीदे गए सामान पर वसूले गए जी0एस0टी0 को लौटाने का फैसला किया है। इससे धार्मिक संस्थानों तथा आम लोगों को सहूलियत होगी। धार्मिक संस्थानों के लंगर को जी0एस0टी0 से मुक्त करने तथा धार्मिक संस्थानों द्वारा मुफ्त भोजन कराने के लिए खरीदे गए सामान पर वसूले गए जी0एस0टी0 को लौटाने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -