तेज आंधी ने बिहार में ले ली 5 की जान, 3 एक ही जगह मरे

0
256
आंधी से तबाही का मंजर
आंधी से तबाही का मंजर

मोतिहारी। तेज आंधी ने बिहार में ले ली 5 लोगों की जान। बृहस्पतिवार की संध्या इफ्तार के समय आई तेज आँधी ने भारी कहर बरपाया। मकान गिरे, घरों के छप्पर उड़ गये। कुल 5 लोगों की मौत हो गयी। आंधी तेज होने के कारण दीवार गिरने से शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों की जान चली गई। बिसरहिया निवासी मोहन महतो की लड़की का विवाह था, जिसमें सगे-सम्बन्धी आए हुए थे।

यह भी पढ़ेंः केंद्र की NDA सरकार में शामिल नहीं होगा JDU   

- Advertisement -

मृतकों में बिसरहिया निवासी हरि महतो, मोहन का सगा भाई, हीरमी छौड़ादानो निवासी उमाशंकर महतो, मोहन महतो का साढ़ू और कूनडवा चैनपुर थाना के हसनपुर नावासी प्रयाग महतो शामिल हैं। ये सभी लोग मोहन महतो की पुत्री की शादी समारोह में आए हुए थे। घटना के वक्त सभी लोग खाना बना रहे थे। तभी तेज आँधी आई और फूस का मकान गिर गया।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

उसी में ये लोग दब गए। उसी क्रम में बगल के पाल्ट्री फार्म की ईंट की दीवार भी इन लोगों पर गिर गई। दबे हुए चार लोगों में से एक मोतीलाल महतो की जान बच गई। बाकी उक्त तीनों दब कर मर गए।

यह भी पढ़ेंः हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एक वरिष्ठ पत्रकार के तल्ख विचार

सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटाया और लोगों को बाहर निकाला। तब तक तीन लोग मर चुके थे। घायल मोतीलाल महतो को मोतिहारी इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने कहा है कि मृतकों के लिए चार-चार लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। वहीं घायल को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा इस आँधी से कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। इस तऊफान से कुल 5 लोगों की मौक हुई है। बंजरिया थाना क्षेत्र से 2 एवं ढाका थाना क्षेत्र से 3 के मरने की खबर है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में मैं अपना अगला जन्म लूंगा, कह रहे पत्रकार शंभुनाथ शुक्ल

यह भी पढ़ेंः माधुरी दीक्षित को कुंवारे में करना पड़ा था नो प्रेग्नेंसी क्लॉज पर साइन

- Advertisement -