टूरिस्ट स्पाट दशम फॉल पिकनिक मनाने आ रहे 4 लोगों की मौत

0
242
टूरिस्ट स्पाट दशम फॉल पिकनिक मनाने आ रहे 4 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गयी। कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। कार के परखचे उड़े गये।
टूरिस्ट स्पाट दशम फॉल पिकनिक मनाने आ रहे 4 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गयी। कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। कार के परखचे उड़े गये।

कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, कार के परखचे उड़े गये

राँची। टूरिस्ट स्पाट दशम फॉल पिकनिक मनाने आ रहे 4 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गयी। कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। कार के परखचे उड़े गये। दब-कुचल कर कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी पिकनिक मनाने दशम फॉल आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक सरायकेला खरसावां जिले के आदित्‍यपुर के रहने वाले थे। घटना जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के पास हुई। छोटू होटल के नजदीक एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शव गाड़ी में इस तरह फंस गए थे।

- Advertisement -

घटना पर पहुंची इचागढ़ थाने की पुलिस ने कार को काटकर उसमें फंसे सभी शवों को बाहर निकाला। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। शवों की शिनाख्त हो गयी है।

मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों के नाम ममता, मधु, अमन और अवध किशोर बताये गये हैं। आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। प्रभात कुमार ने के मुताबिक मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले लगते हैं। सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक के लिए जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद वे सभी लोग दो कारों से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे।

प्रभात कुमार की कार पीछे-पीछे चल रही थी। उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी। गाड़ी अमन ड्राइव कर रहा था। छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ी थी। इसी में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ेंः एम.एस. धोनी और डा. जेता सिंह जैसे लोग लौट रहे जड़ों की ओर(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -