झारखंड में सजा पाने वाले छठे पालिटिशियन हैं एनोस एक्का

0
275
झारखंड में सजा पाने वाले 5वें पालिटिशियन हैं एनोस एक्का। इससे पहले हरिनारायण राय, सावना लकड़ा, योगेंद्र प्रसाद और अमित महतो सजा पा चुके हैं।
झारखंड में सजा पाने वाले 5वें पालिटिशियन हैं एनोस एक्का। इससे पहले हरिनारायण राय, सावना लकड़ा, योगेंद्र प्रसाद और अमित महतो सजा पा चुके हैं।

रांची। झारखंड में सजा पाने वाले छठे पालिटिशियन हैं एनोस एक्का। इससे पहले मधु कोड़ा, हरिनारायण राय, सावना लकड़ा, योगेंद्र प्रसाद और अमित महतो सजा पा चुके हैं। सजा भी ऐसी कि अब वे चुनाव भी नहीं लड़ सकते। एनोस एक्का को इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ईडी) की विशेष अदालत ने आज (गुरुवार को) सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम न चुकाने पर सजा एक साल बढ़ जाएगी। यानी उन्हें 8 साल की सजा भुगनी पड़ेगी।

झारखंड बनने के बाद सजा पाने वाले एनोस छठे पालिटिशियन हैं। इसके अलावा झारखंड के सात पालिटिशियन के खिलाफ गंभीर अपराधों के मुकदमे चल रहे हैं। इनमें बंधु तिर्की, कमलेश सिंह, भानुप्रताप शाही, ढुलू महतो, मधु कोड़ा (एक मामले में सजा हो चुकी है और अभी जमानत पर हैं), योगेंद्र साव और प्रदीप यादव शामिल हैं। कुछ पर आर्थिक अपराध के मामले हैं तो कई पर संज्ञेय अपराध के मुकदमे चल रहे हैं। प्रदीप यादव और झुलू महतो पर तो यौन शोषण के मुकदमे हैं। सजा पाने वाले और कई तरह के मुदमें झेलने वालों में मधु कोड़ा समेत उनके मंत्रिमंडल के तकरीबन आधे सदस्य शामिल हैं।

- Advertisement -

एनोस एक्का पर 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपये की मनी लांड्रिंग का आरोप है। इस मामले में ईडी कोर्ट ने 21 मार्च को उन्हें दोषी करार दिया था। सजा का एलान तो पहले ही हो जाता, लेकिन लाक डाउन से फैसला चार बार टाला गया। वर्ष 2009 में एनोस के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। पक्ष-विपक्ष से 127 लोगों की गवाही हुई। एनोस के खिलाफ ईडी ने 56 लोगों की गवाही दर्ज की, जबकि एनोस ने अपनी ओर से 71 गवाह पेश किये।

एनोस अपने परिवार में सजा पाने वाले छठें व्यक्ति हैं। इनसे पहले पत्नी मेनन एक्का समेत परिवार के 5 सदस्य पहले से ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में सजा भुगत रहे हैं। एनोस की पत्नी मेनन एक्का समेत परिवार के 5 सदस्य पहले से ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में सजा भुगत रहे हैं। उस मामले में एलोस को भी सजा हुई थी। सभी होटवार जेल में बंद हैं। उन लोगों को भी सात साल की ही सजा हुई थी। इसी साल 25 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत के जज एके मिश्रा ने 6 लोगों के खिलाफ सजा सुनाई थी। उनमें एलोस भी शामिल थे। अब ईडी कोर्ट ने भी एनोस को सात साल की सजा सुनाई है।

एनोस को पहले भी दो मामलों में सजा हो चुकी है। यह तीसरा मामला है, जिसमें उन्हें सजा सुनाई गयी है। इससे पहले पारा शिक्षक की हत्या के मामले में सिमडेगा के सत्र न्यायायल ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आय से अधिक मामले में भी उन्हें सीबीआई कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी। तभी से होटवार के जेल में ही उन्हें परिवार के पांच सदस्यों के साथ रखा गया था। होटवार जेल में उनकी पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्य भी सजा काट रहे हैं। सजा का ताजा मामला ईडी कोर्ट का है, जिसमें एनोस को सात साल की सजा हुई है और 2 करोड़ रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः महिला डांसर को नंगा घुमाने वाले 5 दोषियों को सात साल जेल

- Advertisement -