झारखंड में कोरोना संक्रमण को ले सीएम ने डाक्टरों के साथ बैठक

0
98
झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

4 और पाजिटिव मिले, 3 हिंदपीढ़ी और 1 गढ़वा के, संख्या हुई 49  

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। कोरोना महामारी की रोकथाम  और  संक्रमित मरीजों  के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। इस बीच राज्य में बुधवार को 4 और कोरोना पाजिटिव मरीज पाये गये। इनमें 3 हिंदपीढ़ी और एक मरीज गढ़वा के हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 49 हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ  बैठक  कर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना  संक्रमित मरीजों  के बेहतर इलाज को लेकर मुख्य सचिव और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ किया विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बनाए गए Kovid  अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर में कोरोना  मरीजों के  इलाज के लिए सभी जरूरी  मेडिसिन  और उपकरण की व्यवस्था  सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

उन्होंने विशेषज्ञों से जानना चाहा कि संक्रमित मरीजों  के इलाज के लिए   मेडिसिन और आवश्यक उपकरणों की क्या जरूरत है और उसका अधिकतम उपयोग किस तरह हो सकता है। इस संबंध में सरकार विशेषज्ञों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बनाए गए   Kovid  अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर में  कोरोना संक्रमित मरीजों के  इलाज के लिए सभी जरूरी  उपकरणों की व्यवस्था  सुनिश्चित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हों और सभी राज्यवासी इस महामारी से सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है l लोगों से आग्रह है कि वे लॉक डाउन का पालन करते हुए  इस  महामारी से लड़ाई में सहयोग करें, ताकि इस जंग को जीत  सकें। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह  और एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर के झारखंड चैप्टर के  प्रेसिडेंट डॉ  योगेश गंभीर, डॉ अरविंद कुमार झा और डॉ दीपक  वर्मा  मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः और कोलकाता में सोशल वर्कर की पहचान बन गई ओमप्रकाश अश्क की

- Advertisement -