झारखंड में कोरोना के 4 नये मामले, मरीजों की संख्या हुई 53

0
236
झारखंड में कोरोना के 4 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 3 और बेड़ो का 1 मरीज शामिल हैं। झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 53 हो गई है। डीसी और एसएसपी ने यह जानकारी दी
झारखंड में कोरोना के 4 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 3 और बेड़ो का 1 मरीज शामिल हैं। झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 53 हो गई है। डीसी और एसएसपी ने यह जानकारी दी

रांची/ दिल्ली। झारखंड में कोरोना के 4 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें रांची के हिंदपीढ़ी से 3 और बेड़ो का 1 मरीज हैं। झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 53 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 1,229 नए मामले सामने आए हैं और 34 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 21,700 हो गई है। इसमें 16,689 सक्रिय मामले, 4,325 ठीक हो चुके मामले और 686 मौतें शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है।

इधर रांची DC, SSP ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि हिंदपीढ़ी को 37 जगहों पर सील कर कैमरे लगाएं जाएंगे। मेडिकल इमरजेंसी के लिये प्रशासन ने 3 फोन नंबर सर्कुलेट किये हैं। इलाके के सभी परिवारों को राशन दिया जाएगा। जिलेभर में कार्ड के लिए अप्लाई किये 80 हजार लोगों को भी राशन मिलेगा।

- Advertisement -

मधुमति अपार्टमेंट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 250 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है। कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 4000 परिवारों को मुख्यमंत्री आहार किट दिया गया है। इलाके में 9000 परिवारों तक मुख्यमंत्री आहार किट पहुंचाया जाएगा। नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले प्रति परिवार को 10 किलो अनाज मिलेगा।

हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग प्वाइंट पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। रमजान में हिंदपीढ़ी क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। रमजान के महीने में हिंदपीढ़ी इलाके में विशेष व्यवस्था की जाएगी और ज्यादा संख्या में वालंटियर्स को लगाया जाएगा। उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि रांची में आज 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिम्स शिफ्ट किया गया है। मधुमती अपार्टमेंट में कोरोना मरीज मिलने के बाद के 250 से अधिक लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई है।

उन्होंने बताया कि बिना राशन कार्डधारी 79000 परिवारों को, जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया गया था, उन्हें प्रति परिवार के हिसाब से 10 किलोग्राम अनाज मिलेगा। साथ ही 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत कोरोना की रोकथाम के उपायों हेतु फॉगिंग, रोगाणुनाशक छिड़काव  करने के लिए सभी मुखिया को राशि दी गई है।

श्री रे ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्री खुल सकती है, लेकिन मजदूरों को इंडस्ट्री में ही रखकर या इंडस्ट्री के 500 मीटर की परिधि में रखकर ही काम कराया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन के मामलों में 200 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 37 सीलिंग पॉइंट बनाये गए हैं, जहां कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। सीलिंग पॉइंट के लिए तीन मेडिकल हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही सीलिंग प्वाइंट पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। किसी तरह की इमरजेंसी आने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सीएम हेमंत की अपील- बुजुर्ग बैंकों में पैसे के लिए घंटों रहने से बचें

उन्होंने बताया कि रांची जिला के आउटर चेक पॉइंट्स से अवैध तरीके से निकलने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस संबंध में निदेश दिए गए हैं। सीलिंग पॉइंट पर अपने विवेक से कार्य नहीं करने वाले प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग पॉइंट्स पर अवैध तरीके से निकलने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं  के तहत कार्रवाई की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था उनकी प्रतिनियुक्ति स्थल के पास ही कि गई है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में सेल ने दिया 1 करोड़

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा आज मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना महामारी से लड़ने हेतु 1 करोड़ रुपये की राशि का योगदान दिया गया। सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सक्षम नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा उठाये  गए कई क़दमों जैसे ‘दीदी एवं सी.एम. किचन’ तथा ‘पुलिस थाना के लिए सामुदायिक किचन’ की सराहना की। श्री चौधरी ने कहा कि सेल राज्य के ऐसे प्राकृतिक आपदाओं में अपनी उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वाहन करता रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पहले सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने भी झारखंड सरकार को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 25 लाख रुपये की राशि का योगदान दिया था। इसके अलावा सेल माइंस द्वारा झारखंड में दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र में स्थित आसपास के गांवों में नियमित रूप से कच्चे खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइज़र वितरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः क्वारंटाइन से इतना भय क्यों, यह काला पानी जैसी कोई सजा नहीं है

- Advertisement -