झारखंड अब तक कोरोना के कहर से अछूता, सभी रिपोर्ट निगेटिव

0
357
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के लोगों को मदद के लिए हेमंत ने बनायी संपर्क प्रणाली

रांची। झारखंड अब तक कोरोना के कहर से अछूता है। अभी तक जितने संदिग्ध मामले प्रकाश में आये हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। 16 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हेमंत सरकार ने संपर्क प्रणाली बनायी है। उन्होंने कहा है कि जो जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे झारखंड वासियों से मेरा करबद्ध निवेदन है कि अभी लॉक डाउन की वजह से आपकी वापसी अत्यंत मुश्किल है। राज्य सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है। आप तक मदद पहुँचाने की। आप जहां हैं, वहीं रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

सरकार का प्रयास आपको और आपके अपनों को सुरक्षित रखना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की घड़ी में आपकी सरकार आपको और आपके अपनों को सुरक्षित रखने हेतु जतन कर रही है। यह आपकी सहभागिता के बिना सम्भव नहीं है। कृपया आप अपने घरों में रहकर सरकार को सहयोग करें।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः लाकडाउन से न घबराएं, झारखंड में खाद्यान्न पर्याप्त

दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों को मिला खाद्यान्न

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद जमशेदपुर के सोनारी के कुछ परिवार, जो दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दिहाड़ी मजदूरों को राशन उपलब्ध करा दिया गया है। जरुरतमंद लोगों को नियमित राशन व भोजन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि सोनारी में रह रहे मजदूरों के पास न खाने के लिए उचित मात्रा में खाद्यान्न है ना ही राशन कार्ड। मुख्यमंत्री से ऐसे वर्ग को मदद करने का अनुरोध किया गया था।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से दुनिया भर में 22 हजार मौतें, आप भी रहें अलर्ट

संपर्क प्रणाली की स्थापना, अपना ब्यौरा दें

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने संपर्क प्रणाली की स्थापना की है। ताकि झारखंड के बाहर फंसे हुए झारखंड वासियों को मदद की जा सके। संपर्क प्रणाली के माध्यम से लोग अपने समूह में एक या दो प्रतिनिधि का ही नंबर डाल सकते हैं, ताकि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर यथासंभव कार्यवाही की जा सके। अन्य जानकारी के लिए राज्य के कण्ट्रोल रूम नंबर- 0651-2490037/052/055/058/083 /092/104/125/127/128 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के चलते लालू के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद खत्म

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से अनुरोध, इसे स्वीकार करें

मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को झारखण्ड राज्य नोडल अधिकारियों को समर्थन एवं अनुरोध का जवाब देने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देश भर में फंसे लोगों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्य का नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो राज्यों में फंसे झारखण्ड भाइयों और बहनों को हर संभव राहत और सहायता हेतु समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से लड़ाई के लिए सांसदों के योगदान को भाजपा ने सराहा

राज्य के बाहर मजदूरी करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने देश के अन्य राज्यों में मजदूरी करने वाले झारखंड के लोगों की सहायता के लिए सभी राज्यों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। किसी भी सहायता के लिए निम्नलिखित नियुक्त पदाधिकारियों से संपर्क करेः

  • विनय कुमार चौबे (दिल्ली)-9430119083
  • प्रशांत कुमार (हरियाणा)-9431126679
  • अमरेंद्र प्रतापसिंह (महाराष्ट्र)-9262997700
  • हिमानी पांडे (राजस्थान,दादर नगर हवेली,दमन दीव,मेघालय) -943114 0525
  • केके सोन (गुजरात, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा) -943170 88 83
  • पूजा सिंघल (पंजाब) -9431114011
  • आराधना पटनायक (उत्तर प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड) -9431100988
  • अमरेंद्र प्रताप सिंह (महाराष्ट्र) -9262997700
  • अबूबकर सिद्दीकी (केरल) -9955107207
  • अजय कुमार सिंह (कर्नाटक, असम, गोवा) -9431107352
  • प्रवीण कुमार टोप्पो (बिहार, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर) -8986628258
  • अविनाश कुमार (तमिलनाडु, मध्य प्रदेश) -9431107266
  • राहुल पुरवार (ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) -9955345321
  • के रवि कुमार (छत्तीसगढ़,मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप) -9431313503
  • अमिताभ कौशल (पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, लद्दाख) -94311600011
  • राहुल शर्मा (तेलंगाना) -94 31118199

यह भी पढ़ेंः कोरोना से बिहार में किसी की मौत होने पर 4 लाख मिलेंगे

- Advertisement -