खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर ही हो गयी मौत

0
230

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ जिले के हिलसा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज गति से आ रही एक कार सड़क किनारे स्थित एक खाई में गिर गयी, जिसमें पानी भरा था। इस घटना में राहत व बचाव के लिए लोग दौड़े-भागे पहुंचे जरूर, पर तब तक दो लोगों की जान चली गयी थी। घटना बिहारशरीफ जिले के हिलसा की है, जहां सड़क किनारे पानी भरी खाई में सोमवार शाम को एक कार डूब गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों RJD समर्थक बताये जाते हैं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

हादसा टेका बिगहा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शी सौरभ कुमार ने बताया कि आरजेडी समर्थक भट बिगहा गांव निवासी धर्मवीर कुमार, ललेंद्र कुमार और विमलेश कुमार के साथ हिलसा अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वे शाम को कार से घर लौट रहे थे। तभी टेका बिगहा गांव के पास रानीबाग जाने वाली सड़क पर तीखा मोड़ के निकट कार पानी भरे खाई में जा गिरी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः करंट से बिहार में दो मरे, एक ट्रेन से कटा तो एक को गोली लगी

कार को खाई में गिरते देख ललेंद्र कुमार कूद गया। उसके शोर मचाए जाने पर गांव के लोग जुटे और कार का शीशा तोड़कर किसी प्रकार धर्मवीर कुमार और विमलेश कुमार के शव को बाहर निकाला गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

करंट से मौतः इधर पटना जिले के फतुहा में करंट लगने से एक युक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान विक्रमपुर गांव निवासी स्व. राम अवतार राम के 50 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित तार के कारण यह घटना हुई। जैसे ही वह खेत में गया, तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ेंः भोजपुर में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

- Advertisement -