कोविड-19 कोरोनावायरस का देश और दुनिया में कहर जारी

0
212
कोरोना काल में ऐसी खबरें, जो भारत की ताकत का एहसास कराती हैं
कोरोना काल में ऐसी खबरें, जो भारत की ताकत का एहसास कराती हैं

RANCHI/ PATNA/ DELHI : कोविड-19 कोरोनावायरस का देश और दुनिया में कहर जारी है। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना ने जान ले ली। इटली में 10 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। हालांकि उनकी उम्र 86 साल थी। 60 साल से ऊपर के लोगों में इसके संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसके साथ ही दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 6.50 के करीब पहुंच गयी है। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या भी 1000 से ऊपर हो गयी है। दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित इटली है, जहां मरने वालों की संख्या 10 हजार पार कर गयी है।

भारत की बात करें तो 4 दिनों के अंदर ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। फिलहाल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1000 पार कर चुका है और अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक एहतियात बरतने वाले केरल में पहली मौत की सूचना है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 210 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 4 दिनों में यह आंकड़ा 130 प्रतिशत बढ़ा है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें भी हैं हुई हैं। वहां मरने वालों का आंकड़ा 5 तक पहुंच चुका है।

- Advertisement -

दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना का कहर जारी है। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की जान कोरोना ने ले ली। इसके साथ ही दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6.50 लाख के करीब पहुंच गई है। सर्वाधिक मौतें इटली में हुई हैं, जहां मृतकों की संख्या 10 हजार से ऊपर बतायी जा रही है। वहां लाशें पटी हुई हैं और उनका अंतिम संस्कार अभियान के तौर पर किया जा रहा है।

भारत की बात करें तो 4 दिनों के अंदर ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। फिलहाल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1000 पार कर चुका है और अभी तक 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सर्वाधिक एहतियात बरतने वाले केरल में पहली मौत की सूचना है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 210 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 4 दिनों में यह आंकड़ा 130 प्रतिशत से आगे निकल चुकी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें भी हैं हुई हैं। वहां मरने वालों का आंकड़ा 5 पार कर चुका है, जो पिछले 4 दिनों के अंदर 150 प्रतिशत से भी ज्यादा है। बिहार में 24 से 28 मार्च के बीच 14 पाजीटिव केस मिले हैं, जिनमें 2 की मौत हो चुकी है। झारखंड इससे बिल्कुल अछूता है। जांच के लिए जितने सैंपल भेजे गए थे, उनमें तकरीबन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भारत की बात करें देश तो कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला केरल में सामने आया था। वहां पहली मौत हुई है। 187 लोग संक्रमित बताये गये हैं। एक लाख से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। केरल में एचआईवी की दवा से कोरोना संक्रमण का इलाज हो रहा है।

सबसे खराब हालत इटली और ब्रिटेन की है। इटली में लाशों से चर्च पटे हुए हैं। इनका अंतिम संस्कार सेना कर रही है। 5000 डॉक्टर और नर्सें भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं। इटली में जो मौतें हुई हैं, उसमें 99 परसेंट 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग हैं। न्यूयॉर्क में हर 17 मिनट पर एक मौत हो रही है। आपातकालीन फोन आने का सिलसिला 40% तक बढ़ गया है। यह उस अमेरिका की बात है, जहां के राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे बहुत ही हल्के में लिया था।

लॉक डाउन की स्थिति में बिहार के 800000 लोगों के दूसरे राज्यों में फंसे होने का अनुमान लगाया गया है। इनकी हालत यह है कि ये जहां हैं, वहां से पैदल ही अपने सूबे या गांव के लिए निकल गए हैं। दूसरे राज्यों में 40 लाख से अधिक बिहारी काम करते हैं। उनमें बड़ी संख्या मे लोगो वहीं बस गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक 6.31 लाख महाराष्ट्र में हैं। 14.01 लाख दिल्ली-एनसीआर में हैं। 11.49 लाख पंजाब और हरियाणा, 4.03 लाख गुजरात और 6.2 लाख कर्नाटक में हैं। विभिन्न राज्यों से 21 ट्रकों में ठूंस कर बिहार के लोग लौटे हैं। ट्रकों पर फूड सप्लाई का पोस्टर लगा था। हालांकि इनकी स्कैनिंग हो चुकी थी।

यह भी पढ़ेंः LPG के उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट, नई बुकिंग अब 15 दिन बाद

ब्रिटेन में कोरोना के कहर का असर यह है कि वहां 23 मार्च से तीन हफ्तों का लॉक डाउन किया गया है, लेकिन हालात को देखते हुए इसे 12 हफ्ते तक बढ़ाने का अनुमान है। ब्रिटेन में 1019 मौतें हो चुकी थीं। इनमें 1 दिन पहले तक 759 लोगों की मौत हुई थी। यानी सिर्फ 1 दिन में 260 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाये

- Advertisement -