कोरोना के देवघर में एक और मरीज, बिहार में मिले 17, संख्या 214

0
255
कोरोना का एक और मरीज देवघर में मिला है। देवघर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गयी है। देवघर में पाया गया दूसरा मरीज गुजरात से लौटा था।
कोरोना का एक और मरीज देवघर में मिला है। देवघर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गयी है। देवघर में पाया गया दूसरा मरीज गुजरात से लौटा था।

रांची/ पटना। कोरोना का एक और मरीज देवघर में मिला है। देवघर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गयी है। देवघर में पाया गया दूसरा मरीज गुजरात से लौटा था। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गयी है। उधर बिहार में बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद 214 हो गयी है। शुक्रवार को 17 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10 बक्सर के, 2 औरंगाबाद, 2 पटना, 1 मधेपुरा, 1 छपरा और 1 मुँगेर के हैं।

बिहार में शुक्रवार को कोरोना संबंधी आंकड़े जारी किये गये
बिहार में शुक्रवार को कोरोना संबंधी आंकड़े जारी किये गये

इस बीच शुक्रवार को रांची के अनुमंडल पदाधिकारी ने बेड़ो प्रखंड अंतर्गत केशा कंटेन्मेंट ज़ोन का मुआयना किया। इस दौरान वहां रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कंटेन्मेंट ज़ोन के लिए की गई बैरिकेडिंग एवं चेक पॉइंट इत्यादि का इंस्पेक्शन किया। रांची के बेड़ो में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद बेड़ो अंतर्गत केशा क्षेत्र को कोरोना कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित किया गया है। यहां के लोगों का बाहर जाने एवं गैर आधिकारिक लोगों के अंदर जाने पर पाबंदी है। इस दौरान वहां रह रहे आमज़ानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, उक्त हेतु जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है। उक्त के मद्देनजर अनुमण्डल पदाधिकारी रांची श्री लोकेश मिश्रा ने कोरोना कंटेन्मेंट जोन केशा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा आमजनों की सहायता हेतु की जा रही तैयारियों सहित ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं की गई बेरिकेटिंग इत्यादि का जायजा लिया।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः कोरोना से बिहार में किसी की मौत होने पर 4 लाख मिलेंगे

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात इलाके में बैरिकेडिंग कर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। जिससे कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस क्षेत्र में जाने से रोका जा सके। साथ ही कंटेन्मेंट ज़ोन के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें अपने घरों से निकलने की आवश्यकता न हो। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।

कोरोना के संभावित प्रसार को देखते हुए संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले सभी संभावित लोगों की पहचान हेतु कॉन्टैक्ट स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। स्क्रीनिंग के कार्य को समुचित रूप से पूरा करने हेतु हाउस टू हाउस सिम्पटम सर्वे भी किया जा रहा है। साथ ही, टेस्ट की प्रक्रिया के लिए स्वाब सैंपलिंग भी की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को जिला के दूसरे क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए रांची के हिन्दपीढ़ी एवं बेड़ो के केशा क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश एवं आवाजाही पर रोक है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में राशन कार्ड जिनके पास नहीं, उन्हें भी मिलेगा अनाज

- Advertisement -