कैसे रहेंगे 6 मार्च 2021 को आपकी किस्मत के सितारे, देखें राशिफल 

0
297
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कैसे रहेंगे 6 मार्च 2021 को आपकी किस्मत के सितारे, देखें राशिफल। राशिफल के हिसाब से 6 मार्च कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता दिलायेगा। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की विशेष आवश्यकता है। वहीं  धनु राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन मानसिक तनाव व मन अशांत रहेगा। शारीरिक दृष्टि से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

6 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:37 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:46 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रतः 5:48 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:21  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: अष्टमी सायं 6:11 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिनः शनिवार, नक्षत्र: ज्येष्ठा रात्रि 9:38 बजे तक तत्पश्चात् मूल, योगः बज्र सायं 6:8 बजे तक तत्पश्चात् सिद्धि, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि 9 बजकर 38 मिनट तक तत्पश्चात् धनु राशि में, शुभ समयः सुबह 08:09  बजे से सुबह 09:35  बजे तक, राहुकालः सुबह 9.37 बजे से दोपहर 11.04 बजे तक

- Advertisement -

6 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी।

वृषः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः-राशिफल के मुताबिक कर्क राशिव वालों की स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे  ।

कन्याः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- राशिफल के मुताबिक आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- राशिफल के मुताबिक बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

मकरः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

नूतन वर्ष प्रवेश के दिन सूर्य और शनि के मध्य युति हो रही है जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको बहुत अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी और उत्साह के साथ कार्यों से जुड़े रहेंगे। इस संदर्भ में बीच-बीच में आप अत्यधिक जोखिम उठाएंगे। लेकिन कुल मिलाकर आपको उससे लाभ ही होगा। मार्च और अप्रैल के माह अच्छे व्यतीत होंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 6, 15, 24 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 24 अगस्त से 15 अक्टूबर के मध्य। जून, जुलाई, अगस्त के महीने आप को अच्छे परिणाम देंगे। वर्जित: मूलांक 9 वाले लोगों से सावधान। व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न रखें। आपका  शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार और मंगलवार है।

विशेष: अक्टूबर, नवम्बर के महीने अच्छे हैं। नौकरी व्यापार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल सिद्ध होंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने लगेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने लगेगी। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि उच्च या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना चाह रहे हों तो प्रयास बढ़ायें, इस दृष्टि से भी समय अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल सिद्ध होंगे। अधिकारियों, सहयोगियों के साथ अच्छा ताल-मेल स्थापित होगा। लाभजन्य योजनाओं में प्रवेश कर सकते हैं। आपको अच्छे अनुबंध प्राप्त होने की भी संभावना है। मई का महीना अच्छा नहीं है। कार्यों के बनने में अड़चने आएंगी। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। धन का आवागमन सहज रहेगा। सितम्बर का महीना अच्छा नहीं है। व्यर्थ की चिन्ताएं बढ़ेगी और कार्य का बोझ भी बढ़ने लगेगा। आवेश में आकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

- Advertisement -