केंद्र के चार वर्षों में समाज का हर तबका हुआ लाभान्वित

0
134

पटना। केंद्र के चार वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए भाजपा के बिहार प्ररदेश प्रवक्त राजीव रंजन ने कहा है कि विकास कार्यों से समाज के हर तबका लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा “ केंद्र के इन चार वर्षों में सरकारी कामकाज में एक अमूल-चुल परिवर्तन आया है, जिससे आज विकास के कार्य कागज पर सिमटने की बजाए धरातल पर उतरने लगे हैं। इन चार वर्षों में केंद्र ने 112 क्रन्तिकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर जाति, हर वर्ग तक विकास का लाभ पंहुचाने की सफल कोशिश की है। आज आंकड़े गवाह हैं कि केंद्र ने समाज के उन पहलुओं तक भी पंहुचने की कोशिश की है जो विकास की रौशनी से आज तक अछूता रहा। आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ही ले लें तो यह सर्वविदित है कि कांग्रेस के समय में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था का काया हाल था। उनके समय देश का मध्य और गरीब वर्ग इलाज पर होने वाले खर्च से काफी परेशान रहता था, लेकिन इस इतनी महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही हुई, लेकिन वर्तमान सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत सीधे 10 करोड़ परिवारों यानी लगभग 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा सुविधा का लाभ दे दिया।

इसी तरह जन सुरक्षा योजना के तहत लोगों को काफी सस्ती दरों पर बीमा और पेंशन की सुविधा दी गयी, जिसका लाभ आज तकरीबन 20 करोड़ लोग उठा रहे हैं। कांग्रेस की अकर्मण्यता के कारण आजादी के इतने वर्षों बाद भी हजारों गांव बिजली की सुविधा से वंचित रहे, लेकिन वर्तमान सरकार ने वहां अपने घोषित लक्ष्य से पहले ही उन्हें विधुतिकृत कर दिया। यही नही लोगों का खर्च कम हो और बिजली भी बचे भाजपा ने इस दिशा में भी पहल करते हुए लगभग 28 करोड़ LED बल्बों का वितरण किया, जिसके बाद एक आंकड़े के मुताबिक बिजली के बिलों में सालाना 14000 करोड़ की कमी देखी गयी। पूर्ववर्ती सरकार में सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट आम बात थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस समस्या का भी संज्ञान लेते हुए, DBT के माध्यम से इस समस्या का भी समाधान कर दिया। इसके कारण आज देश के 80 हजार करोड़ रुपयों से अधिक बिचौलियों के हाथों में जाने से बच चुके हैं। इसके अलावा किसानों की एमएसपी बढ़ाना, करोड़ों महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस की सुविधा देना, तीन तलाक कानून खत्म कर मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल, बेरोजगारों के लिए मुद्रा योजना के तहत आसन लोन की मदद, दलितों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों को और कड़ा करना आदि अनेक काम इन 48 महीनों में हुए जिसके आस-पास भी कांग्रेस पिछले 48 सालों में नही पंहुच पायी। कांग्रेस के राज में जहां शौचालय सुविधा नही होने के कारण छात्राएं पढाई छोड़ दिया करती थीं, इन 48 महीनों में यह सुविधा मिल जाने के बाद स्कूलों में उनकी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी तरह सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाले रखा लेकिन इस सरकार ने उसका भी समाधान कर दिया।”

- Advertisement -

अपने दूसरे ट्वीट में श्री रंजन ने कहा “ मोदी सरकार की सबसे खास बात यह रही कि इन चार सालों में सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक छोटा सा धब्बा भी नही लगा, जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार खासी मशहूर रही। इसके अलावा पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों की साख में जबर्दस्त इजाफा हुआ। यह केंद्र के कार्यों का ही असर है कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह प्रधानमन्त्री जी के दृढता और नीतियों का ही असर है कि आज उनकी गिनती विश्व के शक्तिशाली नेताओं में हो रही है। केंद्र की इन उपलब्धियों को जनता समझ रही है, यही वजह है कि कांग्रेस के लगातार दुष्प्रचार के बावजूद आज भी देश में मोदी जी की लोकप्रियता बरक़रार है। केंद्र के कार्यों और उन्हें मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए निश्चय ही यह कहा जा सकता है कि 2022 तक ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण का मोदी जी का सपना अवश्य पूरा होगा।”

- Advertisement -