किशोरी का पहले गर्दन काटा और फिर उस पर तेजाब उड़ेल दिया

0
138

छपरा। अपराधी कितना शातिर होते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण सारण जिले में देखने को मिला। अपराधियों ने एक किशोरी का पहले गला काटा और फिर उसके शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया। अभी तक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया होगा। अपराधियों ने पहचाने जाने के भय से उसकी हत्काया कर दी होगी। पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है। हालांकि प्रथमदृष्टया यह मामला दुष्कर्म और हत्या का लगता है।

सारण जिला अंतर्गत परसा थाना क्षेत्र के बाजीपुर गाँव स्थित उच्च विद्यालय के समीप नहर की झाड़ी से परसा पुलिस ने 15 बर्षीया एक छात्रा की विचित्र स्थिति में पड़ा शव बरामद किया। मृतक किशोरी की पहचान थाना क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी चौकीदार प्रदीप माँझी की भतीजी संतोष माँझी की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गयी है।

- Advertisement -

झाड़ी में शव होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जनकारी ली। किशोरी की हत्या तेज हथियार से गर्दन काट कर और शरीर पर तेजाब फेंक कर की गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

घटना स्थल से पुलिस ने एक रुमाल बरामद किया। किशोरी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। वहीं शव को देखने के लिए गाँव तथा आसपास के गाँवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किशोरी बाजीतपुर उच्च विद्यालय की 9 वीं वर्ग की छात्रा थी। किशोरी केवल दो बहनें है। किशोरी की हत्या को लेकर पिता संतोष माँझी, माता मंजू देवी, बड़ी बहन रेणु कुमारी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस घटना को लेकर गाँव में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

- Advertisement -