कर्नाटक में फंसे झारखंड के 281 आदिवासियों में जगी उम्मीद

0
95
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर श्री राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर श्री राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

रांची। कर्नाटक में फंसे झारखंड के खूंटी जिले के 281 आदिवासियों में उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कर्नाटक के सीएम से इसके लिए आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सबको राज्य वापस लाना संभव नहीं है, लेकिन जरूरतमंदों तक मदद जरूर पहुंचेगी। उन्होंने लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा खूंटी के 281 आदिवासी भाइयों की मदद के आग्रह को कर्नाटक सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलोर में फंसे खूंटी के 281 आदिवासी भाइयों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री को कर्नाटक सरकार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को हर जरूरी मदद से आच्छादित किया जाएगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पलामू को लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखें। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉक डाउन में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। बाजार में मेला जैसा माहौल है। इसके बाद संक्रमण फैलने की संभावित आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखंड के सभी भाई-बहन याद रखें, आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। पूरी राज्य सरकार आपके साथ है। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण आप सभी को झारखंड वापस लाना संभव नहीं है, पर मदद आप तक जरूर पहुंचेगी। पुनः करबद्ध प्रार्थना है कि आप जहां हैं, वहीं रहें। यही इस महामारी से बचने का सबसे कारगार और सुरक्षित उपाय है। मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के संपर्क में हूं, ताकि आप तक मदद और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचे। जितना आप घर पर रहेंगे, उतना ही आप और आपके अपने सुरक्षित रहेंगे।

जरूरी दवा जल्द उपलब्ध कराएं बोकारो डीसी

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को डिप्रेशन के एक मरीज को जल्द जरूरी दवा उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति के भाई ने जानकारी दी कि उनका भाई डिप्रेशन का मरीज है और उसकी दवा रांची के कांके स्थित मेडिकल दुकान में ही मिलेगी। बोकारो में दवा मिल पाना असंभव है। लॉक डाउन में रांची जाना मुश्किल है और दवा लेना आवश्यक है। कृपया सहायता करें।

धनबाद में फंसे पंजाबी भायों की मदद करें डीसी

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को धनबाद की एक कंपनी में कार्यरत पंजाबी भाइयों तक जरूरी मदद पहुंचाते हुए सूचित करने  का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि जिस कंपनी में ये कार्यरत थे, वहां इनकी कोई आर्थिक क्षति न हो। इन्हें इनका पूरा हक मिले। मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई थी कि जिस कंपनी में वे कार्य करते हैं, वहां उन्हें खाना नहीं मिल रहा है और देशव्यापी डॉक डाउन है। ऐसे में उनका जीना मुहाल है।

बोकारो को डीसी सफाईकर्मियों की परेशानी दूर करें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को सफाईकर्मियों के साथ आ रही परेशानियों के समाधान का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृपया एक टीम भेजकर स्थिति का जायजा लें और उचित मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि लॉक डाउन की वजह से बोकारो स्थित तीन बस्ती में रहने वाले करीब 200 सफाईकर्मियों को भोजन नहीं मिल रहा है। लॉक डाउन की वजह से दैनिक मजदूरी भी बंद है। उनका राशन कार्ड भी नहीं है।

राज्य के छात्रों को मदद पहुंचाने की शुरू हुई प्रक्रिया

मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद तमिलनाडु सरकार ने कोयम्बटूर में फंसे छात्रों को आवश्यक मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों एवं वेल्लोर में इलाज कराने आये लोगों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने का निदेश दे दिया गया है। श्री सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस मदद हेतु आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में राशन कार्ड जिनके पास नहीं, उन्हें भी मिलेगा अनाज

- Advertisement -