करंट से बिहार में दो मरे, एक ट्रेन से कटा तो एक को गोली लगी

0
124
छपरा। सारण जिले के दिघवारा मछली बाजार निवसी पारस पासवान के 40 वर्षीय पुत्र किशुनदेव पासवान को अवतार नगर व गड़खा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के बसंत पकवा इनार के पास अपराधियों ने गोली मार दी है। पैर में गोली लगा है। दिघवारा पीएचसी पर इलाज किया जा रहा है।
करंट से मौतः छपरा के कटरा नेवाजी टोला में पोल में करंट आने से युवक की मौत, मृतक 22 वर्षीय मदन सिंह का पुत्र, गोविंद कुमार बताया जाता है। उधर तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पावर सव ग्रिड में एक बिजली मिस्री की मौत ह्रदय गति रुक जाने के क्रम में हो गयी। तेघड़ा ग्रिड में कार्यरत ओपरेटर सहायक बक्सर निवासी  रामायण पाठक अपने ड्यूटी पर तेघड़ा सव ग्रिड में कार्य कर रहा था। इसी क्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिये  प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र तेघड़ा ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद तेघड़ा में दिन भर बिजली मिस्री की करंट लगने से मौत कीं चर्चा चलती रही। घटना की सूचना पाकर तेघड़ा थाना की पुलिस  ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ विनय कुमार झा ने बताया है कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं पाया गया है।
करंट लगने की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकता है। बताया जाता है कि 2011 से ही मृतक तेघड़ा पावर सव ग्रिड में ही ओपरेटर सहायक के पद पर कार्य कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही  बिजली विभाग  के एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी के आलावे अन्य पदाधिकारी कर्मचारी स्थल पर पहुंच  मामले की छानबीन की।
ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौतः सारण जिले के जलालपुर कोपा थाना क्षेत्र के छपरा-सीवान रेलखंड के कोपा सम्होता तथा दाऊदपुर स्टेशनों के बीच बसडीला 57सी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की संध्या डाउन 3020 बाघ एक्सप्रेस  की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पश्चिम दिशा से तेजी से आ रही ट्रेन को देखकर रेलवे क्रॉसिंग  के पश्चिमी हिस्से से वह युवक रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था कि अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। कोपा पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार प्रेषण तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़ेंः
- Advertisement -