एन एच 22 पर बने टोल प्लाजा कर्मी की दिनदहाड़े गोली मार हत्या

0
150

भगवानपुर (वैशाली)। एनएच 22 पर सराय थाना अंतर्गत टोल पलाजा पटेढ़ा  सराय के  कर्मी की दिनदहाड़् अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक करीब 30 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा उर्फ बिहारी बताया गया है। वह सराय थाना क्षेत्र के सरसई रामपुर रतनाकर गांव निवासी लोहा सिंह का पुत्र है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एनएच को जाम कर दिया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  लाल रंग की कार पर सवार चार अपराधी मुजफफरपुर से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोल पलाजा पटेढ़ा सराय के वी आई पी लेन से अपराधी निकल रहे थे। उसी वक्त टोल कर्मी मृतक मुकेश से कुछ बात हुई और चालक ने कार को टोल गेट पार कर  रोक  दिया।

- Advertisement -

कार से एक अपराधी बाहर निकल कर मुकेश के पास गया और सीने में दो गोली मार वापस कार में बैठकर अपने साथियों के साथ भाग निकला। हालांकि अन्य कर्मचारीयों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कार पर ईट-पत्थर भी फैंके। पर वे पकड़ने में नाकाम रहे। अपराधी भगने में सफल रहे।

प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।  आक्रोशित लोगों का कहना था कि पुलिस सक्रिय होती तो अपराधी पकड़ लिये जाते। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़  दिया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर  जाम किया था।

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने से पहले लाल रंग की कार जाती हुई देखी गयी थी। पुलिस ने कार को पकड़ने के लिए पीछा भी किया था,  लेकिन  अपराधी भागने में सफल रहे। कार जिस तेजी से चलायी जा रही थी, उससे पुलिस को शक हुआ। तभी उस कार का पीछा किया गया, लेकिन चकमा देकर कार समेत अपराधी भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः

 

- Advertisement -