एनडीए में सीट बंटवारे पर बोले सुशील मोदी, अभी फैसला नहीं

0
160
  • नंदकिशोर सिंह

पटना। बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे को ले सूत्रों के हवाले से मीडिया में आयी खबर पर घटक दल सकते में हैं। इसलिए उन्हें इस बाबत कुछ भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मीडिया में चल रही इस खबर का खंडन किया है।

खबर में दावा किया जा रहा है कि एनडीए में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करके कहा कि अभी एनडीए में 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए न कोई औपचारिक फैसला हुआ है, ना ही इसको लेकर कोई विवाद है। हलांकि सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हमारे सामने केवल सभी 40 सीट जीतने का लक्ष्य है। एनडीए के सभी घटक इसी उद्देश्य पर काम कर रहे हैं। चिड़ियों की आंख देखने वालों को और कुछ नजर नहीं आता है।

- Advertisement -

इससे पहले सूत्रों से यह खबर आ रही थी कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार कर लिया गया है। फार्मूले के तहत जदयू को 12 सीटें बतायी गयी थीं और भाजपा के लिए 20 सीटें। रालोसपा को महज दो सीटें दी गयी थी। पांच-छह सीटें रामविलास पासवान की लोजपा को मिली बतायी जा रही थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में भाजपा ने 22 सीटें जीती थीं। एलजेपी 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने 3 सीटों पर विजय हासिल किया था।

यह भी पढ़ेंः BJP नहीं छोड़ेगी बिहार में जीती सीटें, एकला भी चल सकती है

इस बार जेडीयू का एनडीए में शामिल होने की वजह से जो फार्मूला तैयार हुआ है, उसके अनुसार BJP 22 के बदले 20 सीटों पर, LJP 6 सीटों के बदले 5 सीटों पर और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 3 सीटों के बदले 2 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ेंः कोई कुछ भी कहे, बिहार में भाजपा 10 से ज्यादा सीटें जदयू को नहीं देगी

- Advertisement -