अलर्टः बिहार में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार

0
284

पटना।  मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में बिहार में भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने इस आशय की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे के दौरान पटना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के दो हिस्से में मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण अधिकांश हिस्से में बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून राजस्थान के गंगानगर से यूपी के मेरठ, हरदोई होते हुए बिहार में पटना से गुजरते हुए असम तक तेज हवाओं के साथ जाएगा। मानसून के दूसरे छोर पटना से झारखंड की ओर दुमका होते हुए बंगाल की ओर जाने की संभावना है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

बेगूसराय गंगा में डूबने से बच्ची की मौतः बेगूसराय में गुरुवार की शाम को 8 वर्षीय बच्ची की मौत गंगा नदी के किनारे खेलने के दौरान पैर फिसल कर हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की है। लड़की का नाम मनीषा कुमारी बताया जाता है। वह अपने घर के बगल में खेल रही थी। तभी वह खेलते-खेलते गंगा नदी के किनारे चली गई, जहां उसका पैर फिसल गया और  गंगा नदी की तेज धारा के कारण गहरे पानी में चली गई। इसकी वजह से डूब कर उसकी मौत हो गई।

डूबने की खबर की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके शव को बड़ी मशक्कत के बाद खोज कर निकाला गया। शव गंगा नदी के किनारे एक झाड़ी में फंसा हुआ था। बछवाड़ा की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का हाल रो-रोकर खराब है।

यह भी पढ़ेंः राजमहल की पहाड़ियों में सबसे पहले जन्म हुआ था मानव का

- Advertisement -