हेडमास्टर पांचवीं के छात्र के साथ करता था गंदा काम, मामला दर्ज

0
170

सहरसा। देश में पॉक्सो एक्ट के कड़े कानून बनाये जाने का समाज में कोई असर होता नहीं दिख रहा है। आये दिन बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार की घटनाओं में कमी के बजाय बढ़ोत्तरी ही हो रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब गुरु-शिष्य परंपरा भी इससे प्रभावित होने लगी है। ऐसा ही एक मामला सहरसा में देखने को मिला, जब गुरु ने अपने ही शिष्य के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया। स्कूल का प्राचार्य लगातार एक महीने से कर रहा था मासूम के साथ गन्दा खेल।

प्रमंडलीय मुख्यालय के पॉश मोहल्ले न्यू कॉलोनी, जहाँ सदर एसडीएम के आवास के बगल में और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आवास के ठीक सामने मध्य विद्यालय स्थित है। न्यू कॉलोनी के इसी मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। मामला थाने तक पहुंच गया है।

- Advertisement -

पीड़ित छात्र ने अपने शिक्षक की काली करतूत अपने माता-पिता को बतायी। उसके बाद माता-पिता ने सदर थाने में स्कूल के हेडमास्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के साथ ही सहरसा पुलिस उस हेडमास्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी हेडमास्टर फरार है। घटना के बारे में पीड़ित छात्र ने बताया कि छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक उसे रोक लेता था। फिर उसके साथ गन्दा काम करता था। साथ ही इसके बारे में किसी को भी नहीं बताने की सख्त हिदायत भी देता था। यह काम लगातार एक महीने से चल रहा था।

वहीँ पीड़ित के पिता, जो यहाँ किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं, ने कहा कि कुछ दिनों से वह परेशान दिख रहा था। इस बाबत जब बच्चे की माँ ने सवाल-जबाव किया, तब जाकर उसने सारी बात बतायी और प्रधानाध्यापक के गंदे कारनामे की पोल खुली। फिर तो परिवार के सदस्य हरकत में आये और स्थानीय सदर थाने में शिकायत कर मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ेंः

दरियापुर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार रुपये का बैग ले भागे अपराधी

- Advertisement -