समस्तीपुर में पकड़ी गयी जाली नोट छापने की मशीन, एक गिरफ्तार

0
280

समस्तीपुर। नकली नोट छापने की मशीन व नगदी के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए सरायरंजन पुलिस ने गुप्त सूचना पर नकली नोट के साथ अभियुक्त  को थाना क्षेत्र के पतैली चौक से जाली नोट छापने वाली मशीन और जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान करिहारा गाँव निवासी वरुण मिश्रा के पुत्र नितेश कुमार के रूप मे की गई है।

घटना से संबंधित थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में जाली नोट छापने वाली मशीन और जाली नोट हैं। वहां रोज-रोज जाली नोट छापकर सप्लाई किया जाता है। इस सूचना पर दल-बल के साथ पर छापेमारी की तो नोट छापने बाली मशीन के साथ 200 रुपये 30 और 100 रुपये का एक तरफ छपे 36 जाली नोट एवं एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

अपराधियों ने गोली मारकर घायल कियाः विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर तरुनिया के नजदीक अपराधियों ने एक साइकिल सवार को बीती रात गोली मारकर घायल कर दिया।  घायल की पहचान थाना क्षेत्र के अजरकवे पंचायत के बहोरन राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। घायल का प्रथम उपचार अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में कराया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रेफर कर दिया। घायल के परिजन समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि चंदन जनमाष्टमी पर्व के लिए दलसिंहसराय  से फल खरीद कर घर वापस आ रहा था कि रास्ते में बाइक सवार दो अपराधी अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले। चंदन के कमर में गोली लगने के बाद पेट में जाकर फंस गयी। डाक्टर ने आँपरेशन कर गोली निकाल दी है, लेकिन उसे होश नहीं आया है। घरवालों ने यह भी बताया कि चंदन के पास 9 हजार रुपये भी थे, जिसे अपराधियो ने नहीं लिया। इस घटना से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अपरिधों ने हत्या की नीयत से गोली मारी है।

यह भी पढ़ेंः स्वर्ण व्यवसायी को तीन घंटे तक बंधक बना कर डाला डाका

 

- Advertisement -