महिलाओं को सशक्त बनाने वाले बोकारो के उपायुक्त को सम्मान

0
108

नयी दिल्ली। बोकारो के उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल को बोकारो में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए स्काॅच मेरिट आॅफ आर्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बोकारो में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए शौचालय बनाने में महिला दीदियों  ने एसएचजी ग्रुप से जुड़कर शौचालय निर्माण  में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्वयं से मिस्त्री का भी काम किया। इसलिए उन्हें पुरूष राज मिस्त्री के तर्ज पर महिला होने के कारण रानी मिस्त्री का दर्जा दिया गया। महिलाओं की इस कला ने जहाँ बोकारो की महिलाओं को मजबूत किया, वहीं भविष्य में आत्मनिर्भर होने हेतु एक मार्ग प्रशस्त किया। इस प्रकार बोकारो में दिसम्बर 2017 तक कुल 857 एसएचजी ग्रुप की 10,475 महिलाओं ने 9,583 शौचालय का निर्माण किया।

गौरतलब है कि स्काॅच पुरस्कार देश के वैसे चुनिंदा सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों को प्रदान किया जाता है जो समाज के नवोन्मेष के लिए बेहतर एवं प्रेरणादायी कार्य करते है। स्काॅच पुरस्कार से सम्मानित संस्था या व्यक्ति का अच्छे कार्यो हेतु विश्वास बढता है। इसी क्रम में उपायुक्त बोकारो श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल को स्काॅच ग्रुप के सदस्यांे ने विभिन्न प्रतिभागियों के बीच उन्हें यह सम्मान दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -