बिहार में अटल जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी दल

0
150

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य दलों के लोग हुए शामिल

पटना। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में आज दलगत भेदभाव समाप्त हो गया। पक्ष-विपक्ष के तकरीबन सभी दलों के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि के लिए एक छत के नीचे जुटे।

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए। प्रार्थना सभा में सभी दलों के सदस्य भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय, राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र पासवान, जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि प्रार्थना सभा में उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

- Advertisement -

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिंदू सनातन धर्म, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध, दलाई लामा के अनुयायी, आर्य समाज के धर्म गुरुओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की सद्गति एवं चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः अटल बिहारी वाजपेयी जी के 1942 में रोल की सत्यता 

प्रार्थना के उपरांत राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय, राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र पासवान, जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

- Advertisement -