बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर हमले की जांच एनआईए करेगी

0
361
पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पर  कल रात हुए बम हमले की जांच अब एनआईए करेगी। टीम रवाना हो गयी है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पर  कल रात हुए बम हमले की जांच अब एनआईए करेगी। टीम रवाना हो गयी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पर  कल रात हुए बम हमले की जांच अब एनआईए करेगी। टीम रवाना हो गयी है। आज शाम  एनआईए की एक टीम मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गई। आज रात तक  वह टीम मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पहुंचेगी। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तक  एनआईए टीम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को  रिपोर्ट देगी।

कल रात में हुई घटना में अभी तक  मंत्री समेत कुल 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की मृत्यु होने की खबर भी मिल रही है। घायलों में कुछ लोगों के  पैर और हाथ काटने पड़ सकते हैं। आज सुबह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम हॉस्पिटल में  घायल मंत्री जाकिर हुसैन और उनके परिजनों से मिलने पहुंचीं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि  एक साजिश के तहत  उनके मंत्री को मारने की कोशिश की गई। उनका यह भी आरोप है कि  पिछले कई दिनों से एक राजनीतिक दल  उन पर दबाव डाल रहा था, ताकि वे दल बदलें।

- Advertisement -

ममता ने घटना के समय स्टेशन  पर  पर्याप्त लाइट न होने पर भी सवाल उठाये और कहा कि यह घटना स्टेशन इलाके में हुई। इसकी जिम्मेवारी पूरे रेल प्रशासन पर है, जबकि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने  घटना से पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि यह राज्य की कानून व्यवस्था का मामला है। इधर आज भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि आखिर मंत्री पर किसने हमला करवाया, इसका खुलासा होना चाहिए। राजीव बनर्जी ने भी  घटना की जांच एजेंसियों के संज्ञान में लेने की अपील की।

इधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एसएसकेएम में पहुंचकर  पत्रकारों से बातचीत करते समय कहा कि मुख्यमंत्री जब खुद स्वीकर रही हैं कि  रिमोट कंट्रोल से बम ब्लास्ट करवाया गया, तब घटना की जांच एनआईए से करवाना उचित होगा। इधर आज दिनभर मंत्री  को ऑपरेशन कर  उनके शरीर से छर्रे निकाले गये। एसएसकेएम सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  मंत्री जाकिर हुसैन तो अभी  सेफ है, लेकिन उनके साथ अस्पताल में भर्ती कई अन्य की हालत ठीक नहीं।

यह भी पढ़ेंः बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंत्री जाकिर हुसैन पर जानलेवा हमला(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -