नक्सल समस्या पर बन रही भोजपुरी फिल्म लाल यही रंग क्रांति बा

0
308
  • पटना से अनूप नारायण सिंह

प्रयोगवाद के दौर से गुजर रहे भोजपुरी सिनेमा को संजीवनी देने के लिए नए निर्माता आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले निर्माता सुजीत कुमार सुमन ने अपनी कंपनी ड्रीम बॉय फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले नक्सलवाद की समस्या पर मल्टीस्टारर फिल्म- लाल सही रंग क्रांति बा का निर्माण करने जा रहे हैं।

फिल्म में रंगमंच के कलाकारों के साथ ही साथ छोटे पर्दे पर भोजपुरी सिनेमा के भी कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक हैं निहाल अहमद। फिल्म में अमरदीप अजीत, अभिनेत्री तृषा खान, इंदर उपाध्याय के साथ हैं। इसके अलावा भी कई बड़े चेहरे इस प्रस्तावित फिल्म में नजर आने वाले हैं।

- Advertisement -

फिल्म के निर्माता सुजीत कुमार सुमन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंगेर के साथ ही साथ मुंबई में भी की जाएगी। इसी महीने मुंगेर में फिल्म की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग प्रारंभ हो रही है।  फिल्म में स्टार से ज्यादा स्टोरी को महत्व दी गई है। फिल्म के प्रचार-प्रसार की कमान अरनव मीडिया के जिम्मे है। फिल्म की कहानी सच्ची नक्सली घटना पर आधारित है, जिसमें नक्सलवाद की समस्या और उसके समाधान के साथ ही साथ नक्सल चरित्र को पूरी संजीदगी के साथ रुपहले पर्दे पर उतारने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः रणबीर के बेहतरीन अभिनय के लिए याद की जाएगी फिल्म संजू

नक्सल समस्या पर अपने ढंग की यह पहली फिल्म होगी। निर्मार्ता को पूरा भरोसा है कि देश में इस फिल्म के जरिये नक्सल समस्या का असली स्वरूप सामने आयेगा। इसलिए सिनेमा की पटकथा में जिस शद्दत से नक्सल समस्या को उजागर किया गया है, उतनी ही संजीदगी से इसके समाधान की ओर इशारा भी है। निर्माता-निर्देशक की पूरी कोशिश है कि फिल्म दर्शकों की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरे। इसका पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा के रूप में उभर कर सामने आयी है।

यह भी पढ़ेंः फिल्म काला में रजनीकांत और नाना पाटेकर का महा मुकाबला

- Advertisement -