मुजफ्फरपुर में गड्ढे में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत

0
133

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के गड़हा चौक के समीप  एन एच 57 पर बुधवार की अल्ल सुबह  दिल्ली से फारबिसगंज जा रही एक यात्री बस संतुलन खोकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बस पर सवार 3 यात्रियों की घटनास्थल ही मौत हो गई और 17 लोग घायल  हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अहियापुर पुलिस के साथ जिलाधिकारी मो सोहैल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एसके मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने हादसे में मरे 3 यात्रियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में एक महिला यात्री की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास की इन्दु देवी के रूप में की गई है, जबकि दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी के अनुसार  घायल 17 यात्रियों में से 12 य्यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है। उन यात्रियों को घर पहुचाने की व्यवस्था की जा रही है। वही गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों का इलाज चल रहा है। उधर  सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बस को क्रेन की सहायता से निकालने  का प्रयास जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह दिल्ली से यात्रियों को लेकर फारबिसगंज जा रही बस यू पी63 ए टी 3160 नंबर की बस  मुजफ्फरपुर दरभंगा मार्ग  एन एच 57 पर गड़हा चौक के समीप अचानक संतुलन खोते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना को लेकर  अफरा तफरी मच गईं। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की और  दौड़े। अहियापुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सुचना मिलते ही जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुचे तथा स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि बस चालक  को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ेंः यूपी में गिरी दो इमारतें, 3 मरे, 50 से अधिक के दबे होने की आशंका

 

- Advertisement -