तेजस्वी यादव दरौंदा में उपचुनाव के लिए दो दिन से डटे हैं

0
226
उपचुनाव में राजद प्रत्याशी के लिए दरौंदा में डटे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
उपचुनाव में राजद प्रत्याशी के लिए दरौंदा में डटे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

सीवान। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरौंदा विधानसभा उपचुनाव के लिए लगातार दूसरे दिन दरौंदा में ही डटे रहे। उन्होंने हसनपुरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय को मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे। जो लोग समाज में कटुता फैलाते हैं, चुनाव जीतने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं, जो जनता को ठगते हैं, उन्हें जनता इस उपचुनाव में सबक सिखाएगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चैनपुर में जनसभा की थी। शुक्रवार को उन्होंने हसनपुर में जनसभा को संबोधित किया। देर रात तक लोगों से मिलते रहे। सारण प्रमंडल के सभी  राजद नेता दरौंदा विधानसभा उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर दिन-रात जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी है। तेजस्वी ने दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव के वक्त ही नीतीश दूसरे उम्मीदवार को टिकट दे दिए होते तो करोड़ों रुपयों का अनावश्यक खर्च बच जाता और पैसा विकास के काम में लगता। इससे बिहार की प्रगति होती। गुरुवार को तेजस्वी चैनपुर बाजार व शुक्रवार को हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मंच से उन्होंने कहा कि यहां से चुनाव में उमेश सिंह नहीं, मैं लड़ रहा हूं।

जनतंत्र में जनता ही मालिक है। उमेश सिंह की जीत डबल इंजन सरकार की हवा निकालने के लिए काफी है। अपने दो दिवसीय चुनावी कार्यक्रम के तहत तेजस्वी पूरे मूड में नजर आए। सभा में राजद के सीवान जिलाध्यक्ष परमात्मा राम,  राजद नेता अवध बिहारी चौधरी, सीवान से पूर्व सांसद प्रत्याशी हिना सहाब, महाराजगंज से राजद प्रत्याशी रहे रणधीर कुमार सिंह, गोरेकोठी से विधायक सत्यदेव सिंह,  विधायक शिव शंकर यादव, तरैया विधायक मुद्रिका यादव, विधायक जितेंद्र कुमार राय, अश्वत्थामा यादव समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। तेजस्वी यादव ने उमेश सिंह के समर्थन में रोड शो का भी आयोजन किया। इसमें बड़ी तादाद में राजद, कांग्रेस, हम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

यह भी पढ़ेंः बिहार में अगले साल एक दिन में रोपे जायेंगे 2.51 करोड़ पौधे

बता दें कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र सीवान लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार कविता सिंह को दरौंदा से जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने कविता सिंह को सीवान से टिकट दिया और उन्हें जीत मिली। कविता सिंह के लोकसभा जाने की वजह से यह सीट खाली हुई है।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी ने RJD को प्रायश्चित करने की सलाह दी

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी बढ़ रही है और लोग बाढ़ से तबाह हैं। आम जन के मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। सीएम पर हमला करते कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं। वे सिर्फ कुर्सी बचाने के चक्कर में सूबे को बर्बाद कर रहे हैं। बिहार में अपराधियों की जगह पुलिस का एनकाउंटर हो रहा है। शराबबंदी का उद्देश्य नशा उन्मूलन नहीं होकर आर्थिक दोहन हो गया है। पूरे देश में आर्थिक मंदी है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा का हमला, कहा- पॉकेट पार्टी बन चुकी है कांग्रेस

- Advertisement -