झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या 127

0
392
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,175 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,175 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।

कोविड-19 संक्रमण से संबंधित मरीजों की जांच बढ़ाने का हो रहा है प्रयास

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या 127 है। इनमें 34 मरीजों की रिकवरी भी हो चुकी है। अब भी 89 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने दोपहर तक के आंकड़े 125 बताए थे। शाम में 2 और संक्रमित मामलों की सूचना आई, जिनमें एक मरीज हिन्दपीढ़ी इलाके का है, जबकि दूसरा रिम्स का कर्मचारी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्रोथ रेट 2.52 प्रतिशत है। अब तक राज्यभर से 15130 टेस्ट किए गए हैं। कोविड-19 टेस्ट किए गए मरीजों की संख्या में कुल 99.17 प्रतिशत टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु दर 2.4 प्रतिशत है। कुलकर्णी के साथ आपदा सचिव अमिताभ कौशल एवं परिवहन सचिव के रवि कुमार भी प्रेस वार्ता में शामिल थे।

- Advertisement -

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग विभाग के सचिव कुलकर्णी ने कहा कि राज्य में कुल 46 कैंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बनाए गए कुल कैंटेनमेंट जोन में 71868 परिवार निवास करते हैं। राज्य में विभिन्न कंटेनमेंट जोन से अब तक 8 हजार 71 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से वापस आने वाले छात्र एवं प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य अनुश्रवण राज्य सरकार लगातार कर रही है। स्वास्थ्य जांच को लेकर किसी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

28 अप्रैल से 5 मई तक मात्र 8 पॉजिटिव केस आए थे

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल से 5 मई 2020 तक झारखंड में मात्र आठ नए पॉजिटिव केस आए थे। परंतु पिछले दिनों फिर यह आंकड़ा बढ़ा और एक ही दिन में 10 पॉजिटिव केस मिले। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि पॉजिटिव केसों की संख्या प्रतिदिन कम-ज्यादा हो सकती हैं। कुलकर्णी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए राज्य में जांच की प्रक्रिया पर लगातार तेजी लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक जिलों में भी कोविड-19 की जांच हो सके, इस हेतु जांच केंद्र बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जनधन खाते, जो निष्क्रिय हैं, उनसे भी जून तक पैसे निकलेंगे

राज्यभर से 51935 गर्भवती महिलाओं की सूची बनी

कुलकर्णी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में कुल 51935 गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार की गई है। इस सूची के अनुसार इन गर्भवती महिलाओं का मई महीने के अंत तक प्रसव होना है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत इन सभी गर्भवती महिलाओं को ससमय प्रसव से संबंधित सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हों, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 4 मई को ही झारखंड सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों का भी उपचार प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। इस निमित्त वे अपने संस्थानों को कार्यरत रखें। सभी अस्पताल मरीजों का इलाज सुनिश्चित करें, यह उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि संभवतः अब ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, जहां पर मरीजों के उपचार संबंधी अस्पताल कोई लापरवाही बरतेंगे।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से बिहार में किसी की मौत होने पर 4 लाख मिलेंगे

- Advertisement -