केरल से झारखंड लौटे प्रवासी मजदूरों ने माटी को किया नमन

0
369
केरल से झारखंड के मजदूर आज स्पेशल ट्रेन से लौटे। उस वक्त दृश्य भावुक हो गया, जब कई ने हटिया स्टेशन से बाहर निकलते ही माटी को स्पर्श कर नमन किया।
केरल से झारखंड के मजदूर आज स्पेशल ट्रेन से लौटे। उस वक्त दृश्य भावुक हो गया, जब कई ने हटिया स्टेशन से बाहर निकलते ही माटी को स्पर्श कर नमन किया।
  • सम्मान रथ से मजदूरों को उनके जिले के लिए किया गया रवाना
  • हटिया रेलवे स्टेशन पर मजदूरों का फूल देकर किया गया स्वागत
  • खाने का पैकेट और पीने का पानी भी दिया गया सभी मजदूरों को

रांची। केरल से झारखंड के मजदूर आज स्पेशल ट्रेन से लौटे। उस वक्त दृश्य भावुक हो गया, जब कई ने हटिया स्टेशन से बाहर निकलते ही माटी को स्पर्श कर नमन किया। केरल के एर्नाकुलम से प्रवासी मजदूर झारखंड लौटे हैं। स्पेशल ट्रेन से इन सभी मजदूरों की केरल से वापसी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन मजदूरों का फूल देकर स्वागत किया गया। साथ ही खाने का पैकेट और पीने का पानी भी दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ-साथ सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग भी की गई। नॉर्मल बॉडी टेंपरेचर होने पर सभी मजदूरों को संबंधित जिलों की बसों पर बैठाकर रवाना किया गया।

लॉक डाउन में केरल में फंसे प्रवासी मजदूर झारखंड लौटने के बाद काफी खुश दिखाई दिए। अपने राज्य लौटने पर उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही स्टेशन पर रांची जिला प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्था को लेकर भी खुशी जाहिर की। हटिया स्टेशन पर उतरते ही कुछ मजदूरों ने राज्य वापस लौटने पर झारखंड की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें लाने की व्यवस्था की, उसके लिए हम आभारी हैं। हम वापस लौट कर काफी खुश हैं।

- Advertisement -

अन्य राज्यों के फंसे लोगों के लिए झारखंड सहायता पोर्टल

राज्य सरकार जहां एक ओर झारखंड के बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं वैसे लोग जो झारखंड से वापस अपने राज्य जाना चाहते हैं, उनके लिए भी राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था  की जा रही है। इस हेतु झारखंड सरकार द्वारा लोगों को सहायता पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉक डाउन की वजह से झारखंड में फंसे हैं, वे झारखण्ड सहायता पोर्टल के वेब लिक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर खुद को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार आप तक पहुंच सके और आपको आपके राज्य तक पहुंचा सके।

- Advertisement -